Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 25 May 2021
IMG_20210525_211659
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह:  ब्लाक बाह,पिनाहट, जैतपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मंगलवार को कोरोना काल में लॉकडाउन को लेकर वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस के जरिए ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। जानकारी के अनुसार कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमण का बचाव करते हुए मंगलवार को दोपहर ग्राम्य विकास मुख्य सचिव लखनऊ द्वारा वर्चुअल वीडियो संवाद से पंचायत सचिवों द्वारा बाह, पिनाहट, जैतपुर ब्लॉक क्षेत्र में हर ग्राम पंचायत स्तर पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सदस्यों को अपने कार्य निर्वाहन करने के लिए शपथ दिलाई गई।

 

 

https://janvadtimes.com/wp-content/uploads/2021/05/VID-20210525-WA0087.mp4

 

शपथ लेते ग्राम प्रधान सन्नपुरा बलवीर सिंह कुशवाह

जिसमें पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के 36 ग्राम पंचायतों में से 26 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों को पंचायत सचिवों द्वारा वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शपथ दिलाई गई। जिसमें 10 ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्य पूरे नहीं होने के कारण शपथ नहीं दिलाई गई है आगामी आदेशों के बाद ही शपथ दिलाई जाएगी। तो वही ब्लॉक बाह क्षेत्र के 50 ग्राम पंचायतों में से 21 ग्राम पंचायतो का कोरम पूरा होने के बाद 18 ग्राम पंचायतों गुंगावली, पड़कोली, भदरौली,दोदापुरा,गौंसिली, सन्नपुरा, स्याइच,लखनपुरा, बटेश्वर, रामपुर चंद्रसेनी, बिठौली, क़्वारी, प्रतापपुरा, मुड़िया पुरा,इटाइली, सिमराई, बड़ौस,मुड़ियापुरा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और 118 सदस्यों ने वर्चुअल शपथ ली।

IMG 20210525 213228

शपथ लेते ग्राम प्रधान गुंगावली रविन्द्र बघेल

जबकि बिजौली गोपालपुरा और फरैरा में कल नवनिर्वाचित प्रधान व सदस्य वर्चुअल माध्यम से शपथ लेंगे।वही जैतपुर ब्लॉक में 29 ग्राम पंचायतों के कोरम पूरे न होने के कारण शपथ नहीं ली जा सकी। वही ब्लाक जैतपुर कला में 32 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा था जिसमें 28 ग्राम पंचायतों जैतपुर कला, सुजानपुरा, नहटोली,रीछापुरा, खोहरी, पारना, नौगवा,चित्राहाट, कचौरा घाट, उदयपुर कला,कोरथ, खेड़ा राठौर, कूकापुर, गढ़ी प्रतापपुरा, नएपुरा, मुकुटपुरा, शाहपुर गुर्जर, गढ़ी बरौली, चौरंगाहार, चौरंगा बीहड़, गढ़ी रंमपुरा, नदगवां,

 

IMG 20210525 211659 2

IMG 20210525 WA0073 1

सामरमऊ,प्यारमपुरा, ख़िलाउली, उधन्नपुरा, गढ़वार, देवपुरा के नवनिर्वाचित प्रधानों और 301 सदस्यों ने वर्चुअल माध्यम से शपथ ग्रहण की। जबकि कोरम पूरा कर रहे 4 ग्राम पंचायतों क्यारी, बिठठौना, मालोनी, और मऊ के प्रधान व सदस्य कल शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ के बाद 27 मई को समिति गठन के लिए बैठकें होंगी।

Post navigation

Previous: Agra News: घटते संक्रमण के बीच बढ़ रही लोगों में लापरवाही
Next: Agra News: बाह ब्लॉक की सिधावली और बटेश्वर पंचायत में किया गया टीकाकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.