Agra News- प्रिल्यूड में रही रात्रि शिविर की धूम

Agra News- Night camp was a hit in Prelude  
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल सदैव ही अग्रणी रहता है। इसी श्रृंखला में दिनांक 5 अक्टूबर, 2024 को विद्यालय में रात्रि शिविर (ओवरनाइट कैंप) का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, परस्पर सहयोग, प्रेम तथा भाईचारे की भावना का विकास करके उनके व्यक्तित्व को निखारना है। यह शिविर 5 अक्टूबर,2024 अपराह्न 2.30 बजे से 6 अक्टूबर, 2024 प्रातः 10:30 बजे तक कक्षा नर्सरी (3.5 वर्ष के आयु के बच्चे) से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 650 से अधिक विद्यार्थी अपने अभिभावकों के बिना विद्यालय परिसर में रहे। शिविर में छात्रों के साथ ही विद्यालय के प्राचार्य,समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, विद्यालय के डॉक्टर नर्स एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विद्यालय परिसर में रहे।IMG 20241005 WA0664

शिविर का प्रारंभ तरणताल-से जुड़ी वार्षिक तैराकी प्रतियोगिताओं(पूल बैश) से हुआ। प्रतियोगिताएँ दो वर्गों में आयोजित हुई- कनिष्ठ वर्ग में कक्षा नर्सरी से पांँच तक तथा वरिष्ठ में कक्षा छह: से दस तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही उमंग व जोश के साथ तैराकी का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को विद्यालय के निदेशक डॉ० सुशील गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएंँ दीं।

इसके साथ ही शिविर में *कठपुतली शो, रास गरबा, हेमा क्विज, डेकोरेटिव हैंडराइटिंग, पेंसिल शेडिंग कलर कंपटीशन, म्यूजिकल चेयर,विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान पर आधारित परियोजना कार्य व अनेक मनोरंजक खेलों* का आयोजन किया गया। रात्रि शिविर का मुख्य आकर्षण *रास गरबा* रहा, जिसमें कक्षा तीन से दस तक के सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने सामूहिक रूप से गरबा किया। विद्यार्थियों के खेलों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी इन सभी खेलों का आनंद लिया।Agra News- Night camp was a hit in Prelude

 

मनोरंजन से भरपूर इस शाम के रंगारंग कार्यक्रम के बाद सभी ने एक साथ स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया।इसके पश्चात रात्रि विश्राम से पूर्व सभी बच्चों ने बॉर्नविटा दूध पिया एवं सोने के लिए प्रस्थान किया।अगले दिन प्रातः शिवर में प्रिल्यूडियन्स ने शारीरिक, मानसिक तथा आत्मिक विकास के लिए महत्वपूर्ण योग करके सभी अपने शरीर को स्वस्थ रखने के संकल्प को दोहराया।और योग के महत्व को जाना। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से पांँच तक के विद्यार्थियों ने रचनात्मक कल्पना शक्ति पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया, जिसके अंतर्गत उन्होंने *पेंसिल शेडिंग तथा कलरिंग कंपटीशन* में भाग लिया। कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल बनाए । इन मॉडल्स के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मक, सृजनात्मक,चिंतनशीलता, विश्लेषण क्षमता, तर्क शक्ति का विकास आदि विभिन्न कौशलों का संवर्धन हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। सभी विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे अभिभावकों के द्वारा बहुत सराहा गया।

ये मॉडल थे-
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता और प्राचार्य श्री अरविंद श्रीवास्तव ने आशीर्वचन देते हुए सभी की प्रस्तुतियों की सराहना की। फिनाले गीत के साथ उल्लासपूर्वक शिविर का समापन हुआ। इस शिविर से जुड़ी स्मृतियाँ विद्यार्थियों के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेंगी।

Trending News