Agra News: सांसद ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, भर्ती मरीजों से बात कर जाना हाल

IMG-20211007-WA0097
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: गुरुवार को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर ने अस्पताल का निरीक्षण किया और डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डेंगू वार्ड में भर्ती दर्जनभर बच्चों से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डेंगू वार्ड में भर्ती थाना बासोनी की महिला कांस्टेबल से भी स्वास्थ्य मरीजों को बेहतर इलाज के लिए कहा।

 

IMG 20211007 WA0094वही पत्रकार वार्ता में सांसद ने बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला डॉक्टर की तैनाती को लेकर पूछे गए सवाल पर बताया कि जल्द ही जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर बाह पर महिला डॉक्टर की तैनाती की जाएगी। सांसद चाहर ने बताया कि महिला डॉक्टर की मांग को लेकर पहले भी कई बार लोगों ने कहा है जल्द ही महिला डॉक्टर की तैनाती की जाएगी ताकि महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें दूर मुख्यालय आगरा व अन्य जगहों पर इलाज के लिए न जाना पड़े

 

सीएचसी पर जल्द शरू होंगे पोस्टमार्टम: सांसद

 

बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लंबे समय से बंद पड़े पोस्टमार्टमगृह को चालू कराए जाने को लेकर क्षेत्रीय लोग जनप्रतिनिधियों से मांग कर चुके हैं और लोगों को अब इसके जल्द शरू होने की आस जगी है।

 

IMG 20211007 WA0097 1राजकुमार चाहर ने बताया कि सांसद निधि से करीब पाँच लाख अठहत्तर हज़ार रुपये पोस्टमार्टम हाउस चालू कराने के लिए आवंटित कर दिए गए हैं ताकि बन्द पोस्टमार्टम हाउस को चालू कराया जाए और नए उपकरण लगाए जा सकें क्योंकि दुर्घटना होने पर शव को

 

Agra News: सांसद ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, भर्ती मरीजों से बात कर जाना हालपोस्टमार्टम के लिए आगरा ले जाना पड़ता था। बाह क्षेत्र से आगरा अस्पताल की दूरी करीब 80 किलोमीटर पड़ती है और पोस्टमार्टम कराने के लिए उसको परेशानी उठाकर वहाँ जाना पड़ता है। वही ग्रामीणों की मांग पर अपनी सांसद निधि से पोस्टमार्टम हाउस चालू कराने के लिए पैसे आवंटित कर दिए हैं। बिल्डिंग के मरम्मत का काम शरू हो चुका है जल्द पोस्टमार्टमगृह चालू हो जाएगा ।

Trending News