Agra News: सोमवार को तीन सौ से अधिक ने कराया टीकाकरण

IMG_20210712_142059
Share News

बाह: सोमवार को देहात के बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों का टीकाकरण हुआ जिसमें तीन सौ से अधिक ने टीकाकरण कराया।टीकाकरण कराने आये लोगों का पहले कोरोना टेस्ट किया गया। सोमवार को एक सौ निन्यानबे लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व एक सौ निन्यानबे लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।

IMG 20210712 142059 1 scaled

सोमवार को बाह सीएचसी पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ इकत्तीस लोगों ने टीकाकरण कराया। 45 वर्ष से ऊपर के 32 लोगों को वैक्सीन का पहला व 21 को दूसरा डोज दिया गया। वहीं 60 वर्ष से ऊपर के 17 लोगों ने वैक्सीन की पहली जबकि 10 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवायी ।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ बीस लोगों ने टीकाकरण कराया।

IMG 20210712 142223 scaled

45 वर्ष से ऊपर के 10 लोगों ने पहली व 2 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।वहीं 60 वर्ष से ऊपर के 8 लोगों ने वैक्सीन लगवायी। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को तीन सौ अठानवे लोगों की कोरोना की जाँच की गई जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

Trending News