Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News- केरल के राज्यपाल ने किया पूरन डावर की बायोग्राफ़ी बुक का विमोचन

जनवाद टाइम्स 19 October 2024
Agra News- Kerala Governor released Puran Dawar's biography book
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा डावर ग्रुप के चेयरमैन पूरन डावर की बायोग्राफ़ी पुस्तक का विमोचन जेपी पैलेस होटल में ब्रज रत्न अवार्ड के भव्य समारोह में केरल के राज्यपाल महामहिम आरिफ़ मोहम्मद ख़ान, फिल्म अभिनेता राज बब्बर, सुरेंद्र पाल, प्रकाशक यूनाइटेड रिसर्च सर्विसेज़ एवं एशिया वन के सीईओ संदीप कुमार, वाईके गुप्ता, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, किशोर खन्ना, राजेश गर्ग एवं रजत अस्थाना ने संयुक्त रूप से किया।Agra News- Kerala Governor released Puran Dawar's biography book

इस बायोग्राफ़ी पुस्तक का विमोचन इससे पूर्व इंटरनेशनल मंच पर 27 सितंबर को दुबई में हुआ था। पुस्तक के प्रकाशक संदीप कुमार ने पुस्तक के विषय में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि पूरन डावर की बायोग्राफ़ी को क्यों और कैसे चुना गया और कैसे प्रेरित हुए, यूआरएस की रिपोर्ट के बाद जब गुरुग्राम में पूरन डावर के साथ साक्षात्कार हुआ तो उनके संघर्ष की कहानी के साथ अनेक ऐसे पहलू सामने आये जोकि आने वाले युवाओं को न केवल संघर्ष बल्कि आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। 3-4 घंटे के 7 साक्षात्कार के बाद 270 पेज की इस बायोग्राफी सारे पहलू प्रकाशित किए गए हैं। प्रकाशन समूह के सीईओ संदीप कुमार ने यह भी बताया कि इस पुस्तक को यूएसए और यूके में भी लॉंच किया जाएगा। इसका हिन्दी संस्करण फ़रवरी में 2025 में आएगा और इसका विमोचन दिल्ली के भारत मण्डपम में एबीएसएफ़ के साथ किया जाएगा। यह पुस्तक अनस्टॉपेबल पर्सूट ऑफ़ प्रोग्रेस पूरन डावर की बायोग्राफी अब आमेजन पर उपलब्ध है और शीघ्र देश और विदेश के लीडिंग बुक स्टोर्स में उपलब्ध होगी ।

Agra News- Kerala Governor released Puran Dawar's biography book
इस अवसर पर पूरन डावर ने बताया कि यह संघर्ष की मात्र मेरी कहानी नहीं बल्कि उन सबके संघर्ष की कहानी है जो देश के विभाजन के बाद रिफ्यूजी होकर आये और कड़ी मेहनत से न केवल आपने आपको स्थापित किया बल्कि देश के उद्योगों को गति दी और साथ कार्यपद्धति से दिशा देने का काम भी किया।

फोटो केप्सन :
*फोटो – 01 पुस्तक का विमोचन करते केरल के राज्यपाल महामहिम आरिफ़ मोहम्मद ख़ान एवं अन्य अतिथि*

*फोटो -02 – पुस्तक के विषय में जानकारी देते प्रकाशक यूनाइटेड रिसर्च सर्विसेज़ एवं एशिया वन के सीईओ संदीप कुमार*

Post navigation

Previous: Bihar News- शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों का बनेगा यूडीआईडी कार्ड
Next: Agra News- विजय को स्थायी करने के लिए उसका उत्सव जरूरी : राज्यपाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.