Agra News : कोलकाता में मेडिकल छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर धरना एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स धरने पर बैठे

Agra News: Junior doctors of SN Medical College sit on strike over the incident that happened with a medical student in Kolkata
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में धरना दे रहे जूनियर रेजीडेन्ट डॉक्टर्स के बीच धरना स्थल पर आज उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय पहुँचे और उनसे वार्ता की।

Agra News: Junior doctors of SN Medical College sit on strike over the incident that happened with a medical student in Kolkata धरना दे रहे जूनियर रेजीडेन्ट डॉक्टर्स छात्र-छात्राओं ने उनको अपनी मांग से अवगत कराते हुए कहा कि कोलकाता केस की निष्पक्ष नियायिक जाँच हो, पूरे देश में पूरे समय के लिए सी.पी.ए. लागू हो तथा मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से आधुनिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित हो तथा महिला जूनियर रेजीडेन्ट डॉक्टर्स के सुरक्षा के प्रबन्ध हो।
धरना दे रहे जूनियर रेजीडेन्ट डॉक्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि कोलकाता में हुई घटना निःसंदेह शर्मनाक है उस पर राजनीति नही की जानी चाहिए। बल्कि कोलकाता में हो यह रहा है कि वहाँ की सत्ता सियासती चालबाजों के चलते हुए सी.बी.आई. जाँच के लिए सबूत मिटाने हेतु हॉस्पीटल में बडे स्तर पर तोड़फोड़ को संरक्षण दे रही है वह भी निन्दा योग्य है।कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी के पास नही है। हमारा केन्द्रीय नेतृत्व से लेकर स्थानीय नेतृत्व सबकी सहानुभूति कोलकाता मेडिकल कॉलेज की मृतक छात्रा व उसके परिजनों के साथ है। उस केस का कोई अपराधी बचेगा नही।Agra News: Junior doctors of SN Medical College sit on strike over the incident that happened with a medical student in Kolkata

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जूनियर रेजीडेन्ट डॉक्टर्स को आश्वस्त किया वे उनके मांग सम्बन्धित प्रतिवेदन को प्रदेश के मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे0पी0 नडडा तक पहुँचा देंगे। प्रतिवेदन में जो मांगे एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्रशासन से सम्बन्धित है उनसे उच्च शिक्षा मंत्री ने प्राचार्य डॉ0 प्रशान्त गुप्ता को अवगत कराते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

Trending News