Agra News : पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

Agra News : पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
Share News

संवादाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा पुलिस कमिश्नर महोदय डा0 प्रीतिन्दर सिंह व जिलाधिकारी महोदय श्री नवनीत सिंह चहल के द्वारा आगामी पर्व अलविदा की नमाज, ईद-उल-फितर हेतु शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पीस कमेटी की एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।IMG 20230420 WA0066

बैठक में पुलिस कमिश्नर ने नगर आयुक्त को ईदगाह, जामा मस्जिद में साफ सफाई व आवारा पशुओं को पकड़ने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि अलविदा की नमाज, ईद-उल-फितर हेतु शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु भाई चारे का महौल बना रहे। उन्होंने ईदगाह स्थलों,सड़कों की साफ सफाई व विद्युत व्यवस्था एवं आवारा पशुओं आदि की समुचित व्यवस्था करने तथा ईद-उल-फितर हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।Agra News : पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

बैठक में पुलिस कमिश्नर ने रोजा इफ्तार के बाद सम्बन्धित एस0एच0ओ0 व नगर निगम के टीम के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करने को निर्देशित किया, उन्होंने बताया कि जनपद में 443 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी,नमाज मस्जिदों के अन्दर पढ़े जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सम्बन्धितों से कहा कि नमाजियों के लिये ट्रैफिक का डायवर्जन किया जाये, ताकि उनको किसी प्रकार की आवागमन की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही यू0पी0 112 की गाड़ी संवेदनशील क्षेत्रों में गतिशील रहने तथा अग्निशमन की गाड़ी भी लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रोड पर किसी भी प्रकार का कोई आयोजन नहीं किया जायेगा।

Agra News : पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
अपर जिलाधिकारी महोदय ने शासन द्वारा जारी गाइड लाइन से सभी उपस्थित धर्मगुरूओ व मौलवी को अवगत कराया। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण त्यौहार को मनायें। बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी गणमान्य द्वारा आए हुए सुझावों के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार अनुपालन करने की बात की गयी। बैठक में सभी ने अपनी सहमति दर्ज कराते हुए जिला प्रशासन के साथ सहयोग करने की बात कही।Agra News : पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

इस अवसर पर अपर पुलिस कमिश्नर श्री केशव कुमार चौधरी, नगर आयुक्त श्री अंकित खंडेलवाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्री आनंद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अनूप कुमार सहित नगर के संभ्रांत व्यक्ति, धर्मगुरु, मौलवी, पीस कमेटी के पदाधिकारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News