Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News- मैं ‘साहिर’ के शहर की रहने वाली हूँ

जनवाद टाइम्स 9 October 2024
Agra News- I live in the city of 'Sahir'
Share News
       

ब्यूरो चीफ मुस्कान सिंह आजाद

*लुधियाना की कवयित्री डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक ‘साहित्य साधिका सम्मान’ से अलंकृत*

आगरा। महिलाओं के लेखन को निरंतर प्रोत्साहित करने वाली संस्था साहित्य साधिका समिति द्वारा खंदारी स्थित होटल विक्रम पैलेस में लुधियाना की युवा साहित्यकार डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक को उनके सतत-सार्थक काव्य-सृजन, साहित्य की विभिन्न विधाओं में शोध परक आलेखों व भारत की अन्य क्षेत्रीय (प्रांतीय) भाषाओं में अनुवाद-कार्य के लिए ‘साहित्य साधिका सम्मान’ प्रदान किया गया।

Agra News- I live in the city of 'Sahir'
उल्लेखनीय कि डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी लखनऊ, कन्हैयालाल माणिक लाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ आगरा और तारक सेवा संस्था वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘विश्व कल्याण में सिख धर्म का योगदान’ विषयक संगोष्ठी में विशिष्ट वक्ता के तौर पर आगरा आई हुई थीं।

Agra News- I live in the city of 'Sahir'
‘साहित्य साधिका सम्मान’ से अभिभूत डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक ने सभी का आभार जताते हुए अपना परिचय कुछ इस प्रकार दिया-
“फ़िक्र-ओ-फन की मैं एक नाजुक डाली हूँ,
चढ़ते सूरज की मैं पहली लाली हूँ,
मेरी ग़ज़लों में है कशिश मोहब्बत की,
मैं ‘साहिर’ के शहर की रहने वाली हूँ।”
समारोह में आरबीएस कॉलेज आगरा की पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष, प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह, मासिक साहित्यिक पत्रिका ‘संस्थान संगम’ के संपादक अशोक अश्रु विद्यासागर, डॉ. सुनीता चौहान, श्रीमती मिथिलेश पाठक और नीलम रानी गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा निराला पुरस्कार से सम्मानित कवि कुमार ललित ने कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन किया।

Post navigation

Previous: Bihar News-बकायदारों से राशि वसूलने के लिए प्रशासन एक्टिव मोड में
Next: Agra News- क्षत्रिय सभा के नये जिलाध्यक्ष चुने गए हितेंद्र प्रताप सिंह

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.