Agra News: बटेश्वर में प्रदेश के 74 वे राजकीय महाविद्यालय का उच्च शिक्षा मंत्री ने किया शिलान्यास

Agra News: Higher Education Minister laid the foundation stone of the 74th Government College of the state in Bateshwar.
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह। बटेश्वर के सिंधावली गावँ में रविवार को राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि विधायक पक्षालिका सिंह ने भूमि पूजन कर नींव की ईंट रखकर किया। यह महाविद्यालय प्रदेश में बाह विधानसभा का दूसरा राजकीय महाविद्यालय है।

IMG 20251124 WA0001 महाविद्यालय का निर्माण 14 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से 26 बीघा जमीन पर किया जाएगा। निर्माण कार्य 2027 मे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य अथिति तथा विशिष्ट अतिथि का स्वागत प्रोफेसर राजेश प्रकाश क्षेत्रीय उच्च शिक्षा तथा भदावर विद्या मंदिर के प्राचार्य महेंद्र कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।IMG 20251124 WA0002

विधायक पक्षालिका सिंह ने भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद का परिणाम है कि यह प्रदेश का 74 वां तथा प्रदेश की एकमात्र बाह विधानसभा का दूसरा महाविद्यालय है जिसका शिलान्यास किया गया है। उन्होंने पिनाहट में भी एक राजकीय महाविद्यालय की मांग मुख्यमंत्री से की है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश प्रकाश ने शिक्षा मंत्री और विधायक का शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता का परिणाम बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र जो कभी दस्यु सरगनाओं का क्षेत्र था आज उच्च शिक्षा में नए आयाम गढ़ रहा है।

Agra News: Higher Education Minister laid the foundation stone of the 74th Government College of the state in Bateshwar.
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सन्तोष कुमार शुक्ला ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान,दिग्विजय नाथ यादव,डॉ राघवेंद्र सिंह,डॉ अनुज कुमार, डॉ तेजेन्द्र,डॉ पंकज,डॉ लोकेंद्र, अश्विनी वाजपेयी, सचिन वाजपेयी, पुलकित भदौरिया, अलकेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Trending News