Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra news : आगरा में पशु प्रेमियों का पैदल मार्च: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में स्वानों के अधिकारों की उठी आवाज

जनवाद टाइम्स 23 November 2025
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। शहर के पशु प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अशोकनगर माथुर वैश्य भवन, पंचकुइयां के पास से एक शांतिपूर्ण रैली निकालकर गली-मोहल्लों में रहने वाले देसी स्वानों का टीकाकरण किया और डॉग फूड वितरित किया। यह पैदल मार्च आगे चलकर अशोक नगर के कमेटी हॉल में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित नागरिकों ने अपने विचार साझा किए।

Screenshot 2025 11 23 22 58 23 018 edit com.nexstreaming.app .kinemasterfree

रैली में मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट के उस विवादित आदेश का विरोध किया गया जिसमें कथित रूप से सरकारी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों जैसे सार्वजनिक स्थानों से स्वानों को हटाने की बात कही गई है।

मुख्य कार्यकर्ता गरिमा शर्मा और आगरा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजीव नेहरू ने संयुक्त रूप से कहा कि यह आदेश “लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और संविधान की भावना के खिलाफ है।” उनका कहना था कि “देसी स्वानों को हटाना समाधान नहीं है, बल्कि अनियंत्रित प्रजनन को नियंत्रित किया जाना चाहिए।”

IMG 20251123 230115 2

पशु प्रेमियों ने इस आदेश को गैरकानूनी तथा संविधान-विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।

कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल आशीष कपूर ने अपने वक्तव्य में कहा कि देशभर में ABC (Animal Birth Control) नियमों को लागू करना चाहिए और केवल ABC Rules 2023 को ही बहाल किया जाना चाहिए, जो बेजुबान जानवरों के अधिकारों की रक्षा करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कानूनी व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों की बहाली के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

कार्यक्रम का संचालन गरिमा शर्मा और आशीष कपूर ने संयुक्त रूप से किया।

इस आयोजन में मुख्य रूप से डा. हरिसिंह यादव, श्रीरामनाथ गौतम, बंटी कुलश्रेष्ठ, पंकज गुप्ता, ज्योति राणा, अपूर्व शर्मा, धैर्य, शुची महेश्वरी, शैफाली सरस, सनी अरबाज, शांतनु बंसल, जानवी पाण्डे, गरिमा यादव सहित कैस्पर होम और Feeder’s Association of Agra के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पशुप्रेम और जनकल्याण की भावना का परिचय दिया।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज: ब्लॉक जहांगीरगंज से समाजसेवी व भावी ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी दुर्गेश प्रताप सिंह का जनसंपर्क ग्रामीणों ने दिया समर्थन आशीर्वाद
Next: Agra News: बटेश्वर में प्रदेश के 74 वे राजकीय महाविद्यालय का उच्च शिक्षा मंत्री ने किया शिलान्यास

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.