Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बाइक फिसलने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे आधा दर्जन घायल

जनवाद टाइम्स 18 May 2021
IMG_20210518_091819
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: बाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मुडिया पुरा में सोमवार दोपहर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे ईट पत्थर चले जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पर जमकर वायरल हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मुड़िया पुरा निवासी युवक योगेंद्र पुत्र रामवीर बाजार से बाइक लेकर अपने घर जा रहा था तभी अचानक बाइक गाँव के ही युवक शिशुपाल के दरवाजे पर फिसल गई।

IMG 20210518 091819

जिस पर शिशुपाल ने बाइक को तेज चलाने को लेकर युवक से विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौज हो गई जिसके बाद दोनों पक्ष लाठी डंडा लेकर आमने-सामने आ गए व दोनों पक्ष एक दूसरे पर एक ईट पत्थर फेंकने लगे। इसी दौरान लड़ाई झगड़े में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन महिला व पुरुष घायल हो गए। झगड़े के बाद घायल अवस्था में दोनों ही पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे।शाम तक दोनों पक्षों में राजीनामा करने के प्रयास चल रहे थे।

झगड़े के दौरान नाबालिक बालिका हुई घायल:

सोमवार को मुडिया पुरा गावँ में दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान घर के दरवाजे पर बैठी पड़ोसी की सात वर्षीय नाबालिक बेटी भी घायल हो गई। नाबालिक की मां हर देवी पत्नी प्रदीप ने बताया कि वह अपनी पुत्री प्रिया को दरवाजे पर बैठा कर राशन डीलर के यहां राशन लेने गई थी। तभी पड़ोसी ने आकर बताया कि आपकी बेटी को झगड़े के दौरान चोट लगी है और वह दरवाजे पर बेहोश पड़ी है।

IMG 20210518 091725

हरदेवी अपनी घायल बच्ची प्रिया के साथ

आनन फानन में महिला अपनी बच्ची को घायल अवस्था मे लेकर थाना बाह पहुँची जहाँ नाबालिक की मां हर देवी ने शिशुपाल, हरबिलास, महेश, काशीराम, के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल नाबालिक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया गांव मुडिया पुरा में दो पक्षों में बाइक फिसलने को लेकर झगड़ा हुआ था मगर किसी ने भी एक दूसरे के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। घायल नाबालिक बच्ची की मां हरदेवी की तहरीर पर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा कर मामला दर्ज किया है।

Post navigation

Previous: बंजर: लघु कहानी
Next: Ambedkarnagar News: जहां विपदा, वहां हम का परिचय देते हुए कार्य कर रहे हैं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.