Agra News :आगरा के धनौली मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

IMG-20260813-WA0004
Share News

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर आगरा के धनौली मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने का आग्रह किया गया। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह, नीरज परमार, मानवेंद्र सिंह तोमर, फोरन सिंह राठौड़, डॉ. सुजान सिंह सहित पार्टी पदाधिकारियों, क्षेत्रीय नागरिकों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

IMG 20260813 WA0004

 

धनौली के प्रधान प्रतिनिधि लोकेश कुमार ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और वरिष्ठ जनों का सम्मान किया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंतर्गत भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इसके माध्यम से स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल राष्ट्रध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और गौरव की भावना को मजबूत करने का अभियान है।

Trending News