Agra News: चुनाव आयोग के सख्त निर्देश जारी किए जाने के बाद भी पंचायत चुनाव में जीते हुए प्रत्याशी मना रहे हैं जश्न

IMG_20210503_124407
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बाद चुनाव आयोग द्वारा चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों के विजय जुलूस निकालने और जश्न मनाने पर रोक लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं लेकिन इन आदेशों का पंचायत चुनाव के घोषित होते परिणामों के बीच पूर्णतः पालन होता नजर नहीं आ रहा।

IMG 20210503 124407 1

ऐसा ही एक वाकया रविवार को देर शाम देखने को मिला जब बाह ब्लॉक की सिधावली ग्राम पंचायत के प्रधान प्रत्याशी कुलदीप ने विजयी घोषित होने के बाद समर्थकों के साथ जमकर जश्न मनाया जिसमें न तो खुद प्रधान जी के मास्क लगा था न ही उनके समर्थकों के।साथ ही जश्न मनाने में प्रधान जी और समर्थक सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाते नजर आए।

IMG 20210503 124407 1

जश्न मनाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं।अब देखना यह है कि प्रशासन इन मनाए जा रहे जश्नों को रोकने में सफल हो पाता है या फिर जीतने वाले उम्मीदवार समर्थकों सहित धड़ल्ले से चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जियाँ उड़ाते रहेंगे।

You may have missed