Agra News:दबंगों ने सार्वजनिक खरंजे पर किया अवैध कब्जा, शिकायत करने वाले को ही पुलिस ने हवालात में ठूँसा

IMG-20210605-WA0119
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा
पिनाहट: पिनाहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत विप्रावली गावँ में दबंगों ने सार्वजनिक खरंजे पर अवैध कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने पिनाहट पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित महिला के पति को ही पकड़कर ले आयी और हवालात में बंद कर दिया।जबकि अवैध कब्जा करने वाले दबंगो पर कोई कार्यवाही नहीं की।पीड़ित की पत्नी ने पिनाहट पुलिस पर दबंगों के साथ सांठगांठ कर अवैध कब्जा कराने के आरोप लगाए हैं।

IMG 20210605 WA0119

शनिवार को एसएसपी के आने की सूचना पर पीड़ित परिवार थाने के बाहर धरने पर बैठ गया। और एसएसपी से मिलकर पुलिस और दबंगों की शिकायत करने पर अड़ा रहा जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल्या देवी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी गांव विप्रावली का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने सरकारी खरंजे पर अवैध निर्माण कर लिया है। अवैध निर्माण का विरोध करने पर दबंग लोग गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं।दबंग पुलिस से सांठगांठ के चलते झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहे है।

IMG 20210605 WA0065

महिला का आरोप है कि दबंगो की शिकायत स्थानीय पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की उल्टा पुलिस ने उसके पति को जबरन थाने में लाकर हवालात में बंद कर दिया। शनिवार को पीड़ित परिवार को आगरा एसएसपी मुनिराज जी के आने की सूचना मिली जिस पर पीड़ित महिला अपने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गई। महिला का कहना था कि वह अपने परिवार के साथ थाने के बाहर धरने पर तब तक बैठी रहेगी जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता।महिला का कहना था कि दबंगों की शिकायत थाने में करने पर पुलिस ने दबंगो पर कार्यवाही न करके उसके पति को ही थाने में बंद कर दिया।इसकी शिकायत एसएसपी से मिलकर करूँगी। महिलाओं को थाने के बाहर धरने पर बैठा देख प्रशासन में हड़कंप मच गया।हालांकि एस एस पी मुनिराज जी के न आने से पुलिस ने राहत की सांस ली।

You may have missed