Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने अनुसूचित मोर्चे के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का लिया जायजा

जनवाद टाइम्स 5 March 2024
Agra News: BJP State Organization General Secretary took stock of the preparations for the national convention of the Scheduled Front.
Share News
       

 

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में 7 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के कई दिग्गज और अनुसूचित समाज के मंत्री और जनप्रतिनिधि कोठी मीना बाजार में शिरकत करेंगे। आयोजन की तैयारीयों का जायजा लेने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों पर चर्चा की। अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए कोठी मीना बाजार में 2 मंच बनाए जाएंगे एक मंच पर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी और मुख्यमंत्री सहित पार्टी के अनुसूचित समाज के मंत्री और जनप्रतिनिधि रहेंगे। दूसरे मंच पर अनुसूचित समाज के प्रबुद्ध वर्ग के खिलाड़ी, रिटायर्ड अधिकारी, पुरस्कार प्राप्त विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक गणमान्य जन बैठेंगे।IMG 20240304 WA0174

*ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर ली बैठक*

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने 7 मार्च के कार्यक्रम को लेकर पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर संगठन पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने कहा चुनावी वर्ष में ऐतिहासिक आगरा शहर में आयोजित अनुसूचित मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन पार्टी और कार्यकर्ता दोनों के लिए अहम है। उन्होंने कहा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान ,हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे । ऐसे में सभी अतिथियों का आतिथ्य और सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर है। उन्होंने कहा इस आयोजन के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अनुसूचित समाज के हर घर दस्तक देकर अधिवेशन के लिए आमंत्रित करना है।

*लोकसभा चुनाव संचालन समिति की भी हुई बैठक*

*संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय से करें काम धर्मपाल सिंह*

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल हावर्ड प्लाजा में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र चुनाव संचालन समिति की संयुक्त बैठक ली। बैठक का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष संगठन महामंत्री ने स्थानीय पदाधिकारीयों के साथ दीप जलाकर किया। चुनाव संचालन समिति की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के जिन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें। संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों से समन्वय बनाकर रखें। पार्टी नेतृत्व के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच सतत समन्वय जरूरी है। चुनाव संचालन समिति की बैठक में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, कन्हैयालाल गुप्ता, टीएन अग्रवाल, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर, अवधेश रावत, ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल सहित चुनाव संचालन समिति से जुड़े हुए पदाधिकारी मौजूद रहे।Agra News: BJP State Organization General Secretary took stock of the preparations for the national convention of the Scheduled Front.

*इनकी रही मौजूदगी*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आगमन के द्वारा की गई समीक्षा बैठक में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया,प्रदेश मंत्री एमएलसी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, जीएस धर्मेश, अनुसूचित मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत आर्य,डॉ रामबाबू हरित, अशोक पिप्पल, टीएन अग्रवाल, ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, सुनील करमचंदानी ,सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-बृजमोहन दास कॉलेज दयालपुर में छात्राओं ने नारी शिक्षा पर नाटक का किया आयोजन
Next: Bihar News ~ चंपारण शतरंज अकादमी के द्वारा 8 मार्च शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया जाएगा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.