Agra News बीजेपी अनुसूचित मोर्चा का 7 मार्च को कोठी मीना बाजार में होगा महासम्मेलन, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे शिरकत

Agra News BJP Scheduled Morcha's grand conference will be held on March 7 in Kothi Meena Bazaar, party's national president JP Nadda will participate.
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय महासम्मेलन ताज नगरी आगरा में 7 मार्च को कोठी मीना बाजार मैदान शाहगंज में आयोजित किया जाएगा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के इस महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दलित समाज के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के सभी जिले, मध्य प्रदेश चंबल संभाग राजस्थान के यूपी से सटे हुए जिले, हरियाणा, दिल्ली सहित आसपास के कई राज्यों के संगठन पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

IMG 20240301 WA0003राष्ट्रीय अधिवेशन में दलित उत्थान सहित अन्य विषयों पर चिंतन मंथन किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल उत्कर्ष में प्रेस वार्ता के दौरान दी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने कहा आगरा में होने वाला मोर्चे का राष्ट्रीय महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने ने बताया कि अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दलित महापुरुषों का सम्मान कर डॉ भीमराव अंबेडकर के सपने को पूरा किया है। लाल सिंह आर्य ने कहा कांग्रेस ने 60 वर्षों तक दलित समाज को गुमराह करने का काम किया। विपक्षी दल दलित समाज को सिर्फ वोट बैंक मानते रहे। 2014 के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने दलित महापुरुषों के मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए कई बड़ी योजनाएं तैयार की हैं। संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर से जुड़े हुए स्थलों को पंच तीर्थ के नाम से विकसित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास स्मारक लगभग 30% बनकर तैयार है। उत्तर प्रदेश की अयोध्या में बने भगवान श्री राम मंदिर के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करके दलित समाज के मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आज सिर्फ दलित समाज का ही नहीं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र का चौमुखी विकास हो रहा है।Agra News BJP Scheduled Morcha's grand conference will be held on March 7 in Kothi Meena Bazaar, party's national president JP Nadda will participate.

*सम्मेलन में दलित समाज के खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता रिटायर्ड अधिकारी, और विशेष पुरस्कार प्राप्त लोगों का होगा सम्मान*
7 मार्च को कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में दलित समाज से जुड़े खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ रिटायर्ड अधिकारी, और पुरस्कार प्राप्त लोगों को सेलिब्रिटी के रूप में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक सांसद भोला सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी दलित महापुरुषों के साथ-साथ समाज की हर वर्ग और दलित समाज के लोगों के सम्मान के लिए संकल्पित है।

*कोठी मीना बाजार में दलित महापुरुषों के सम्मान में लगेगी प्रदर्शनी*
7 मार्च को कोठी मीना बाजार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महासम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार एवं भाजपा शासित राज्य सरकारों द्वारा दलित महापुरुषों के सम्मान में किए गए कार्यों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी
प्रदर्शनी के माध्यम से संविधान शिल्पी डॉ भीमराव अंबेडकर से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने की योजना, भोपाल में बना रहे संत रविदास स्मारक, अयोध्या में निर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सहित दलित महापुरुषों के नाम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदर्शनी में मिलेगी।

*कार्यक्रम स्थल पर सजेंगे 2 मंच*
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बताया कि ताज नगरी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महासम्मेलन में यूपी के अलावा आसपास के कई राज्यों के दलित जन प्रतिनिधि, संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं दलित समाज के सम्मानित प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर दो अलग-अलग मंच बनाए जाएंगे।Agra News BJP Scheduled Morcha's grand conference will be held on March 7 in Kothi Meena Bazaar, party's national president JP Nadda will participate.

*5 मार्च को आमंत्रण यात्रा निकाल कर भाजपाई देंगे घर-घर दस्तक*
राष्ट्रीय महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा 5 मार्च को आमंत्रण रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के संगठन पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता दलित समाज के हर घर पर दस्तक देकर महासम्मेलन के लिए आमंत्रित करेंगे।

*इनकी रही मौजूदगी*
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद डॉ भोला सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा,क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत आर्य, डॉ रामबाबू हरित, विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, अशोक पीपल, भाजपा के ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, सुनील करमचंदानी, राकेश कनौजिया सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending News