Agra News: बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक

IMG-20210519-WA0054
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: जैतपुर थाना क्षेत्र के कमतरी रेलवे पुल के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने इमली नगला चित्राहाट की ओर से आ रहे बाइक सवार युवकों से तमंचे की नोंक पर नयी स्पलेंडर मोटरसाइकिल व की पेड़ का एक मोबाइल लूट लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार भौंर स्याइच निवासी रामदास पुत्र रामप्रकाश उम्र 50 वर्ष शंकर सिंह पुत्र चिरोंजी लाल के साथ मंगलवार देर रात नौ बजे लगभग अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह से दावत खाकर चित्राहाट की ओर से वापस भौंर स्याइच जा रहा था।

IMG 20210519 WA0054

उनके पीछे पल्सर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश चले आ रहे थे। तीनों अज्ञात बदमाशों ने कमतरी रेलवे पुल के पास बाइक को ओवर टेक कर रोक लिया और स्पलेंडर सवार युवकों के कनपटी पर तमंचा लगाकर उनकी बिना नम्बर की नयी स्पलेंडर मोटरसाइकिल और एक की पेड़ मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

IMG 20210519 WA0055 1

पीड़ित ने थाना जैतपुर पहुँच कर घटना की सूचना दी।जैतपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे कमतरी रेलवे पुल के समीप भौंर स्याइच निवासी युवकों से अज्ञात पल्सर बाइक सवार बदमाश बाइक व एक की पेड़ मोबाइल छीन कर ले गए हैं।युवक द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर  बदमाशों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Trending News