Agra News: बटेश्वर धाम धार्मिक के साथ प्राकृतिक पर्यटन का बनेगा अनूठा केंद्र

Agra News: बटेश्वर धाम धार्मिक के साथ प्राकृतिक पर्यटन का बनेगा अनूठा केंद्र
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा स्वीकृत परियोजना के तहत पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर धाम के कायाकल्प का काम शुरू हो गया है। इससे तीर्थ धाम में धार्मिक के साथ प्राकृतिक पर्यटन का अनूठा संयोग देखने को मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा विकास के लिए मंजूर की गई 109 करोड़ रुपए की परियोजनाओं और प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा केंद्र से स्वीकृत कराई गई 74.5 करोड़ रुपए की लागत से बटेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण का जो प्रस्ताव तैयार किया गया था उस पर अमल शुरू हो गया है। घाटों पर सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। संकुल तैयार हो चुका है।

Agra News: बटेश्वर धाम धार्मिक के साथ प्राकृतिक पर्यटन का बनेगा अनूठा केंद्र
बता दें बटेश्वर धाम की प्राचीन विरासत को सहेजने के लिए बटेश्वर मंदिर परिसर के समेकित पर्यटन विकास का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। इसके अंतर्गत बटेश्वर परिसर के घाटों का पुनर्स्थापन कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बटेश्वर के विरासत मंदिरों में मुखौटा प्रकाश व्यवस्था (फसाड लाइटिंग) के साथ एक आकर्षक संगीतमय फव्वारा लगाया जाएगा।
तीर्थधाम के कायाकल्प से न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी समृद्ध होगी।

Agra News: बटेश्वर धाम धार्मिक के साथ प्राकृतिक पर्यटन का बनेगा अनूठा केंद्र
विकास कार्यों में 12.23 करोड़ की राशि से अटल बिहारी वाजपेई सांस्कृतिक संकुल केंद्र को जनहित में पहले ही लोकार्पित किया जा चुका है। यही नहीं, यमुना तट पर ईको टूरिज्म पर आधारित रपड़ी पर्यटन केंद्र भी विकसित होकर सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन लाभान्वित कर रहा है।

Trending News