Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: अज्ञात कारणों से लगी झोंपड़ी में लगी आग, जानवरों सहित राशन कपड़े आदि जलकर हुए राख

जनवाद टाइम्स 24 May 2021
IMG_20210524_171657
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: थाना बाह क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिजौली में कैंजरा रोड पर सोमवार दोपहर दो बजे लगभग एक किसान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसमें बंधे हुए एक दर्जन से अधिक पशु झुलस गए जिसमें चार भैंसों और छह बकरियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। बाकी जानवरों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया। झोपड़ी में रखा हुआ किसान का गेंहूँ, सरसों, अरहर व खाने पीने का सामान जलकर राख हो गया।

IMG 20210524 154502 scaled

घटनास्थल का निरीक्षण करते उपजिलाधिकारी अब्दुल बासित

साथ ही जानवरों को बचाने के प्रयास में झोपड़ी स्वामी मुन्नालाल भी गंभीर रूप से झुलस गए जिनको पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 2 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से किसान की झोपड़ी में आग लग गई आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप धारण कर लिया की झोपड़ी में बँधे एक दर्जन से ज्यादा भैंस और बकरियों में से दो भैंस दुधारू भैंस,दो पड़ियां व तीन बकरियां,तीन बकरे झुलस कर मर गई जबकि 2 भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। बाकी को किसी तरह लोगों ने आग से निकाला।

IMG 20210524 142723

आग से जानवरों को बचाते समय झोपड़ी स्वामी मुन्नालाल भी गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटें हवा चलने के कारण आसपास के खेतों तक पहुँच गयी। आग की लपटें उठती देख एकत्रित हुए आसपास के ग्रामीणों ने मिट्टी पानी डालकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तकरीबन ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक उसमें बंधे हुए दो भैंस दुधारू, दो पड़ियां, व तीन बकरियां,तीन बकरे और झोपड़ी में रखा हुआ चार कुंतल गेहूं, दो कुंतल सरसों, आधा कुंतल अरहर और खाने पीने का सामान, कपड़े आदि जलकर राख हो चुके थे। मौके पर पहुँचे उप जिलाधिकारी बाह ने राजस्व विभाग की टीम को आग में हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए।

IMG 20210524 171904 IMG 20210524 171657 1

 

वहीं उन्होंने फौरी तौर पर किसान के खाने पीने के लिए दाल चावल आदि खाने पीने के सामान की व्यवस्था कराने के भी आदेश राजस्व विभाग को दिए। उपजिलाधिकारी अब्दुल बासित ने बताया दोपहर को अज्ञात कारणों से 65 वर्षीय किसान मुन्ना लाल पुत्र सुखलाल की झोंपड़ी में आग लग गयी थी उसमें कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन कराया जा रहा है और पीड़ित को यथासंभव मुआवजा व अन्य संभव सहायता दिलवाई जाएगी।वहीं ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने बताया कि किसान मुन्नालाल पुत्र सुखलाल काफी गरीब हैं जो कि अन्य किसानों के खेत बटाई पर लेकर खेती बाड़ी करते हैं उनकी झोंपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी थी जिस पर प्रशासन को बुलाकर मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।

 

 

Post navigation

Previous: Sambhal News: अनाथ बच्चों की शिक्षा का भार उठाएगा हिंदू जागृति मंच
Next: sambhal news: फलाह ए हयात व अल अमीन सोसायटी ने कराया रक्तदान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0066
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 26 June 2026
IMG-20260625-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260625-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260625-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में मां पर तीन बच्चों की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 25 June 2026

Latest News

  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
  • Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में मां पर तीन बच्चों की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News: चकसिकंदर में छात्रों की गूंज अभियान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.