Agra News :3 वर्षीय बालिका ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए चौकी इंचार्ज जरार को दान दी अपनी गोलक

IMG_20200423_205749
Share News

 

संवाददाता सुशील चंद्र :    क़स्बा जरार में आज 3 वर्षीय बालिका अंकिता उर्फ अंशू पुत्री कन्हैया लाल वर्मा ने अपनी पॉकिट मनी से जमा की गई धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दान दे दी।बालिका अंशू ने कहा कि वह अपने जमा किये गए रुपयों को देश के लिए दान कर रही है।वहीं चौकी इंचार्ज मनीष पवार ने बालिका के इस कार्य के लिए हौसला अफजाई की और उसे धन्यवाद दिया।

IMG 20200423 205749

ज्ञात हो कि देश में इस समय कोरोना महामारी का प्रकोप फैला हुआ है और इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा लोगों से प्रधानमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक धनराशि दान करने की अपील की गई है।लोग देश हित में राहत कोष में खुलकर दान दे रहे हैं।बड़ों से प्रभावित होकर बच्चे भी अपनी जमा धनराशि को देशहित के लिए दान दे रहे हैं ।ऐसा ही एक वाकया आज जरार में देखने को मिला जब एक 3 वर्षीय बालिका अंकिता ने अपनी पॉकिट मनी से गोलक में जमा की गई धनराशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देने के लिए जरार के चौकी इंचार्ज मनीष पवार को सौंप दी।विदित हो कि इससे पहले भी जरार की ही एक 5 वर्षीय बालिका तनवी ओझा ने भी अपनी पॉकिट मनी से जमा धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दान दी थी।चौकी इंचार्ज मनीष पवार पुलिस कर्मी देवेंद्र, दीप नरायन,नाहर सिंह,देश राज,गंभीर सिंह,बदन सिंह ,आलोक ओझा,नीलेश गुप्ता,कन्हैया लाल वर्मा आदि ने बालिका के प्रयास की सराहना की।

Trending News