Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

IMG-20260505-WA0010
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा, 5 मई 2026।
एन.सी.डी. (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) कार्यक्रम के अंतर्गत सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कर्मयोगी कमला नगर, आगरा में बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य एवं टैलीमानस सेवाओं पर एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता भागिया, डॉ. अजय कुमार त्यागी, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. ममता यादव, टैलीमानस काउंसलर श्रीमती पूर्णिमा, श्री सयूज कुमार, राखी त्यागी, विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, प्राचार्या अंशु सिंह और उप प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी उपस्थित रहे।

IMG 20260505 WA0010 1

सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. सुनीता भागिया ने बताया कि विश्व में हर वर्ष बड़ी संख्या में सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आते हैं, जिनमें भारत में भी बड़ी संख्या में मृत्यु दर्ज होती है। उन्होंने छात्राओं को इसके लक्षणों और कारणों के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच और इलाज की सलाह दी।

डॉ. ज्योति कुमारी ने छात्राओं को समझाया कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर घबराने के बजाय तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। वहीं, डॉ. अजय कुमार त्यागी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, धूम्रपान और शराब से दूर रहने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखने पर जोर दिया।

डॉ. ममता यादव ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी विशेष महत्व है, क्योंकि दोनों एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। टैलीमानस काउंसलर श्रीमती पूर्णिमा ने हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी देते हुए बताया कि इस नंबर पर कॉल कर मानसिक समस्याओं का समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेमिनार से छात्राओं में जागरूकता बढ़ेगी और वे अपने परिवार को भी इस विषय में जागरूक करेंगी, विशेषकर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेंगी।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने डॉक्टरों से विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आदित्य अग्रवाल ने किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में आलोक वैष्णव, अंजना गुप्ता, विक्की कथूरिया, अपर्णा शुक्ला और एसपी तिवारी सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Trending News