Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0014
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-01/2026 के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 10 जून 2026 को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित होगी। परीक्षा का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

IMG 20260608 WA0014

परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी Tarnjot Singh की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक, महिला दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल के पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे।

जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व यानी सुबह 9:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जैमर, सीसीटीवी कैमरा, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इन व्यवस्थाओं के संचालन में लगे कर्मियों की भी निगरानी रखने को कहा गया है।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन तलाशी ली जाए तथा किसी भी प्रतिबंधित सामग्री को केंद्र परिसर में प्रवेश न करने दिया जाए।

अभ्यर्थियों को लगातार यह जानकारी दी जाएगी कि लिखित सामग्री, सादा कागज, क्लिपबोर्ड, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल डायरी, पीडीए अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

उन्होंने परीक्षा दिवस पर विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अग्निशमन व्यवस्था को भी चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।

यह परीक्षा जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों सहित कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर विकास कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.