Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
Share News
       

बेतिया, मोहन सिंह।

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

IMG 20260608 WA0012

जिला पदाधिकारी ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार पंचायतों एवं नगर निकायों में संचालित सहयोग शिविर पूर्ववत जारी रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिले के सभी प्रखंडों में 17 एवं 18 जून 2026 को एक साथ प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभ उपलब्ध कराना तथा लंबित आवेदनों और मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि शिविर में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएं तथा प्रत्येक काउंटर पर नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। शिविर में सभी विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। लाभार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जाएगा, जहां प्रशिक्षित कर्मी आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

शिविर स्थल पर स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल स्टॉल भी लगाया जाएगा, जहां रक्तचाप, रक्त शर्करा जांच और स्वास्थ्य परामर्श जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड के नामांकन की व्यवस्था भी की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि लाभार्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर शिविर में पहुंचे ताकि योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि यह अभियान आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ इसे सफल बनाना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

बैठक में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, निदेशक डीआरडीए अरुण प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
Next: Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.