Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh News : जयगुरुदेव संस्था ने बनाया दो माह लगातार भोजन वितरण कार्यक्रम चलाने का रिकॉर्ड, लगभग तीन लाख बाईस हजार लोग हुए लाभान्वित

जनवाद टाइम्स 1 June 2020
IMG_20200601_181655
Share News
       

 

गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ । जिले की जयगुरुदेव संस्था लाक डाउन के प्रारंभ से ही जनपद के कोने कोने में लगभग 90 जगहों पर जरूरतमंदो को पका हुआ भोजन वितरित करती आ रही है। जिले में 4 जगह चलने वाले भंडारे से लगातार दो महीने से रोजाना सुबह शाम हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। संस्था के सेवादार लगातार इस काम में पूरे तन्मयता से लगे हुए है और दिन रात कठिन मेहनत करते हुए विषम परिस्थितियों में भी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं।
31 मई तक संस्था ने जिले में कुल तीन लाख 22 हजार लोगो को पका भोजन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। गौरतलब है कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महराज के आदेशानुसार देश की सभी संगते अपने अपने जिलों में भूखों का पेट भरने में लगी हुई है। प्रतापगढ़ जिले के संस्थाध्यक्ष सूर्यबली सिंह की अगुवाई में कार्यकर्त्ता दिन रात मेहनत करके यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।
जहा एक तरफ सारी संस्थावो ने कुछ दिन भोजन बांट कर अपना कार्यक्रम बन्द कर दी है वहीं जयगुरुदेव संस्था के लगातार कार्यक्रम को देख कर नगर के लोग अचंभित है और संस्था के प्रति विशेष आदर और श्रद्धा का भाव अर्पित करते हुए नहीं चूकते हैं।
प्रतापगढ़ संस्थाध्यक्ष सूर्यबली सिंह इस उपलब्धि को बाबा जयगुरूदेव की दया मात्र और पंकज जी महराज के प्रेरणा का प्रतिफल बताते हैं। इनके अनुसार अभी लाक डाउन 5 में भी जब तक जरूरतमंद मिलते रहेंगे तब तक यह सेवा चलती रहेगी।

IMG 20200601 181655

इस कार्यक्रम में मुख्यतया प्रहलाद जायसवाल,बीरेंद्र यादव,राजकुमार विश्वकर्मा,अजय सिंह,मनोज सिंह,रामकृष्ण मिश्रा,विश्राम निर्मल,जगतपाल यादव,हरिलाल मौर्य,आनंद चौधरी आदि शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : जनपद इटावा में कांग्रेसियो द्वारा किया गया कोरोना काल मे शहीदों की आत्मा शांति हेतु हवन
Next: Pratapgarh News : मिश्रा ट्रेडर्स एंड मोटर्स एएमओ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल/ स्कूटी के शोरूम का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.