Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल का आँकलन करने के लिए किया गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 31 May 2020
IMG_20200531_185027
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्र । मोदी सरकार की दूसरी पारी के पहले एक वर्ष के कार्यकाल का आँकलन करने के लिए कांग्रेस की आगरा जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित ने अपने निज आवास पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें मुख्य मुद्दा मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करना रहा।

IMG 20200531 185027

श्रीमती दीक्षित ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 60 साल और मोदी सरकार के 6 सालों की अगर तुलना की जाय तो मोदी सरकार के 6 साल देश के लोगों के लिए बड़े ही कष्टकारी साबित हुए हैं।देश में प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं उनकी अस्मिता से खिलवाड़ किया जा रहा है जबकि मोदी जी बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का राग अलापते रहते हैं।प्रदेश में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा माफिया सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं।जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरा लॉक डाउन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया जिसे कि बिना किसी पूर्व योजना के देश के लोगों पर जबरदस्ती थोप दिया गया ।सैकड़ों असहाय और गरीब इस लॉक डाउन की भेंट चढ़ गए।लाखों लोग बेरोजगार हो गए।बेरोजगारी भी ऐसी चरम सीमा पर है जहाँ एक इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाला युवा मनरेगा में मजदूरी करने को विवश है।मनोज दीक्षित ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो उद्योग कांग्रेस की सरकारों में देश मे लगाए गए थे उन्हें मोदी सरकार ने बंद कर दिया जिससे इनमें काम करने वाले मजदूर बेरोजगार हो गए उन्होंने किसानों की समस्या पर भी चर्चा करते हुए कहा कि आज देश का अन्नदाता परेशान है उसे फसलों का बाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है सरकारी खरीद केंद्रों पर बिचौलिए सक्रिय हैं जो प्रति कुन्तल 50 से 100 रुपये किसानों से बसूलते हैं तब किसानों का अनाज बिक पाता है।किसानों से खरीदी गई फसल का सरकार का 72 घंटे में भुगतान करने का दावा भी खोखला है लोगों को 8-8 दिनों तक भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ता है।लॉक डाउन में किसान बर्बाद हो गए हैं उनकी सब्जियां मंडियों में न बिक पाने से खेतों में ही सड़ रही हैं।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अरुण शर्मा और पप्पी बोहरे ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा देश मे बनाई गई खाद्य सुरक्षा योजना से ही आज गरीबों को संकट के समय में खाने के लिए अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है मनरेगा योजना के तहत लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है लेकिन मनरेगा योजना में भी आज भ्रष्टाचार किया जा रहा है।हर्षित गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार 20000 करोड़ का पैकेज देने की बात करती है ,मैं सरकार से पूछना चाहता हूँ कि वह 20000 करोड़ रुपया किस गरीब को दिया गया उन्होंने सरकार से प्रति गरीब मजदूर परिवार को 7500 रुपये प्रति माह देने की माँग की।संगोष्ठी में पप्पी बोहरे,हर्षित गर्ग,राजू विधौलिया, रामसिंह, शिववीर सिंह गुर्जर,विष्णुदत्त शर्मा,गुडडू जाटव,वी पी गुर्जर,राम कुशवाह, सोहनलाल आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News :दबंगों ने किया महिला के प्लाट पर अवैध कब्जा,महिला लगा रही है न्याय की गुहार
Next: Agra News : महीने भर से चक्कर लगा रही पीड़िता, पर नहीं लिखी रिपोर्ट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.