Etawah News : अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना क्षेत्र बकेवर के हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया गया

IMG_20200531_185046
Share News

 

दिलीप कुमार इटावा । रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री ओमवीर सिंह द्वारा थानाक्षेत्र बकेवर के पहाड़पुरा एवं सुंदरपुरा में हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण/किया गया, श्री ओमवीर सिंह ने भ्रमण कर लोगों से लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का पूर्णतः पालन करने की अपील की गयी एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

IMG 20200531 185143

श्री ओमवीर सिंह ने तैनात पुलिस बल की भी हौसला अफजाई की जो कि इस विगत परिस्थिति में दृढ़तापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाहन दिन रात कर रहे है, उन्होंने क्षेत्र में बने दोनों हॉटस्पॉट पहाडपुर ओर सुन्दरपर में सभी सुविधाओं को मुहैया कराने और गांव के सभी निवासियों से अपने घरों में ही रहने की अपील की।

IMG 20200531 185125

लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है। जरुरत का सामान उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। गांव प्रधान से लेकर गांव के जिम्मेदार लोग सावधारी बरतते हुए इस काम में लगे है। वे इसकी भी जानकारी जुटाते है कि कोई संक्रमित के संपर्क में तो नहीं आया। अधिकारी भी समय-समय पर भ्रमण कर रहे हैं। गांव में सेनिटाइजर का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है।

IMG 20200531 185046

इन हॉटस्पॉट इलाको में किसी भी तरह की आवाजाही प्रतिबंधित है. हॉटस्पॉट उन इलाकों को कहते हैं जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आते है।

Trending News