Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

UNLOCK 0.1: ढील के साथ 30 जून तक होगा अनलॉक-01, कुछ ही इलाकों में होगी पाबंदियां: ग्रह मंत्रालय

जनवाद टाइम्स 30 May 2020
IMG-20200530-WA0060
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया : क्या लॉकडाउन 4.0 के बाद अब अनलॉक 01 होगा चालू, जो क्रमबद्व तरीके से तीन फेस में होगा लागू, पाबंदियों में कुछ और अधिक छूट मिलेगी या फिर सख्ती का दायरा भी कम होगा
अभी ग्रह मंत्रालय ने अनलॉक 01का निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा लॉकडाउन 5.0 तो होगा, लेकिन पाबंदियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।

IMG 20200530 WA0060

★ साधारण होगा अनलॉक 0.1
ग्रह मंत्रालय ने कहा कि अनलॉक 01 बिल्कुल साधारण होगा। उन्होंने कहा, ‘इसमें कुछ ही इलाकों में पाबंदियां लगाई जाएंगी। बाकी जन जीवन को खोल दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति हमेशा नहीं रहेगी। लोगों को काफी हद तक छूट दे दी गई है और अब उम्मीद है कि सामान्य जीवन होगा।

★अनलॉक 01 बेहद जरूरी कदम
अनलॉक 01 को बेहद जरूरी कदम बताते हुए कहा कि अगर देश में समय रहते ये फैसला नहीं लिया जाता है तो आज भारत में 50 लाख कोरोना के केस होते। लॉकडाउन के कारण आज भी हमारी जितनी जनसंख्या है, उसके हिसाब से बहुत कम केस सामने आ रहे हैं। उन्होंने कोरोना से मौतों के बारे में कहा कि पूरे विश्व में सबसे कम मौतें भारत में ही हुई हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही कोई वैक्सीन या दवा आए और सभी लोग पहले की ही तरह सामान्य जीवन जिएं।

★ ऐसा होगा अनलॉक 01 का स्वरूप
केंद्र सरकार एक नई गाइडलाइन पर काम कर रही है, जिसके तहत 1 जून से देश के ज्यादातर हिस्सों से लॉकडाउन की पाबंदियां खत्म कर दी जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि देश के 13 शहरों को छोड़कर बाकी सभी हिस्सों से पाबंदियों को हटाया जा सकता है। होटलों, मॉल्स और रेस्त्राओं को भी 1 जून से खोलने की इजाजत दी जा सकती है।

★ 08 जून को जारी हो सकती हैं तीन फेसों के लिए नई गाइडलाइंस
राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने नई गाइडलाइंस को लेकर मंथन किया। 31 मई को अगले 15 दिनों के लिए देशभर में लागू किए जाने वाले दिशानिर्देशों को जारी किया जा सकता है।

★ इन 13 शहरों में पाबंदियां रह सकती हैं बरकरार
इन 13 शहरों- दिल्ली, मुंबई, चेन्नै, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता/हावड़ा, इंदौर, जयपुर, जोधपुर, चेंगलपट्टु और तिरुवलुर में पाबंदियों को आगे भी जारी रखा जा सकता है।

★ फेज 01:- चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे होटल
होटल, मॉल्स, रेस्त्राओं को 8 जून से खोलने की इजाजत दी जा सकती है। हालांकि, होटलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। इस बारे में सरकार जल्द ही फैसला लेगी। फिलहाल देश में हॉस्पिटैलिटी सर्विस पूरी तरह बंद है। अभी सिर्फ वही होटल काम कर रहे हैं जहां कोरोना के खिलाफ जंग में डटे पुलिसकर्मी, अधिकारी और हेल्थकेयर वर्करों को रखा गया है।

★ रविवार को ‘मन की बात’ में कुछ बातें स्पष्ट कर सकते हैं पीएम
इस बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि यह भी मुमकिन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ‘मन की बात’ में लॉकडाउन के अगले चरण को लेकर कुछ बातें स्पष्ट करें। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है।

★ ‘लॉकडाउन’ शब्द के स्थान पर अब अनलॉक 01 हुआ चालू
इस बात पर मंथन चल रहा था कि किस तरह अब आगे से लॉकडाउन जैसे शब्द के इस्तेमाल से बचा जाए। उन्होंने बताया कि राज्यों को पूरे अधिकार दिए जाएंगे कि अगर उन्हें जरूरी लगा तो सख्ती कर सकते हैं। शहरों के हालात के मद्देनजर राज्य यह फैसला लेने के लिए स्वतंत्र होंगे कि वहां दी गई ढील को वापस लेकर और ज्यादा सख्ती की जाए या नहीं।

★ खुल जाएंगे ज्यादातर पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मेट्रो के लिए इंतजार
सूत्रों ने बताया कि 1 जून से ज्यादातर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों के साथ शुरू किया जा सकता है लेकिन मेट्रो के संचालन को अभी इजाजत दिए जाने की संभावना कम है।

Post navigation

Previous: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए जनवाद टाइम्स के पत्रकार हुए सम्मानित
Next: Uttar Pradesh : सीआईएसएफ ने सरकार को कोरोना संकटकाल में लगाया करोड़ों का चूना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.