Ambedkar Nagar : विकासखंड -जहांगीरगंज पूर्व सांसद प्रत्याशी राजाराम निषाद के माता का जहरीले सांप के काटने से हुआ निधन

IMG_20200530_113823
Share News

 

संवाददाता लालचंद । अम्बेडकरनगर जनपद के विकासखंड -जहांगीरगंज के ग्राम पंचायत -मखदूमपुर में दिनाँक 29/05/2020 को सुबह लगभग 06.00 बजे पूर्व सांसद प्रत्याशी राजाराम निषाद के माता जी व श्री रामप्यारे निषाद जी की पत्नी श्रीमती रामरती को घर के पीछे सब्जी तोड़ते समय विषैला सांप के काट लेने से हालात गंभीर हो गई।

IMG 20200530 113839

जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।जहां से कृषक मृतका रामरति जी को पुनः वापस घर लाया गया।जिसके बाद तत्काल स्थानीय थाने जहांगीरगंज में पंचनामा कराकर एफआइआर दर्ज करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में शाम को ही पोस्टमार्टम करा दिया गया।

IMG 20200530 113823

जिनका दाह संस्कार आज शाम लगभग 3:00 बजे रामबाग घाट पर किया जाएगा। मौके पर गांव के तमाम ग्रामीण ,ग्राम प्रधान शिरोमणि व क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहे।

Trending News