Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

बिहार न्यूज़ : राजस्व महाअभियान के तहत पंचायत सरकार भवन परिसर में शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 19 August 2025
बिहार न्यूज़ : राजस्व महाअभियान के तहत पंचायत सरकार भवन परिसर में शिविर का आयोजन
Share News
       

 

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार

राजापाकर/वैशाली। राजस्व महाअभियान के तहत वैशाली जिले के बखरी बड़ाई पंचायत सरकार भवन परिसर में एकदिवसीय शिविर सह कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में पंचायत के सभी मौजा के जमाबंदीधारी शामिल हुए और उन्हें जमाबंदी सुधार, बटवारा एवं नामांतरण संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही सुधार कार्य हेतु रजिस्ट्रेशन भी किया गया।

बिहार न्यूज़ : राजस्व महाअभियान के तहत पंचायत सरकार भवन परिसर में शिविर का आयोजन

अधिकारियों की देखरेख में हुआ आयोजन

शिविर की निगरानी अंचलाधिकारी (सीओ) गौरव कुमार और राजस्व अधिकारी (आरओ) जूली कुमारी के द्वारा की गई। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने आयोजन में व्यापक सहयोग दिया। सर्वे अमीनों की हड़ताल के कारण कैंप का संचालन अंचल के सभी ऑपरेटरों की मदद से किया गया।

अगला शिविर 3 सितंबर को

शिविर में जिन लाभार्थियों को बंटवारा या नामांतरण की प्रक्रिया समझने में कठिनाई हुई, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ अगले शिविर (3 सितंबर 2025) में पुनः उपस्थित होने का सुझाव दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि राजस्व महाअभियान के तहत चलाए जा रहे सभी कार्यों का निष्पादन समय पर सुनिश्चित किया जाएगा।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

पंचायत के रैयतों ने इस पहल को सरकार का सराहनीय कदम बताया। ग्रामीणों ने कहा कि जमाबंदी सुधार, नामांतरण और बंटवारा संबंधी शिकायतें अब कैंप में ही दूर हो रही हैं।

आगामी कार्यक्रम

अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने जानकारी दी कि 20 अगस्त 2025 को जाफरपट्टी पंचायत के पंचायत भवन परिसर में भी राजस्व महाअभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी रैयतों से अपील की कि वे शिविर में पहुँचकर अपना जमाबंदी सुधार, नामांतरण और अन्य राजस्व संबंधी कार्य कराएँ।

शिविर में उपस्थित प्रमुख लोग

शिविर में बीडीओ आनंद प्रकाश, सीओ गौरव कुमार, आरओ जूली कुमारी, शिविर प्रभारी सह राजस्व कर्मचारी अमित रंजन कुमार, पंचायत सचिव दिलीप कुमार, किसान सलाहकार धनेश्वर राय, अंचल ऑपरेटर संगम कुमार, शेखर कुमार, नवीन कुमार सहित पंचायत के कई रैयत व जमाबंदीधारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़ : साक्ष्य से मुकरने पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक सुनील साह निलंबित
Next: बिहार न्यूज़ : छठ महापर्व से पूर्व निगम क्षेत्र के पोखरों व घाटों पर लगेंगे महिला चेंजिंग रूम – महापौर गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.