Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

राजापाकर: राजस्व महाअभियान के तहत घर-घर जाकर परपत्र वितरण, पंचायतों में जागरूकता अभियान शुरू

जनवाद टाइम्स 17 August 2025
राजापाकर: राजस्व महाअभियान के तहत घर-घर जाकर परपत्र वितरण, पंचायतों में जागरूकता अभियान शुरू
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर/वैशाली। राजस्व महाअभियान के तहत प्रखंड के सभी हल्कों में राजस्व कर्मचारियों एवं उनकी टीम द्वारा घर-घर जाकर परपत्र का वितरण किया जा रहा है।

राजापाकर: राजस्व महाअभियान के तहत घर-घर जाकर परपत्र वितरण, पंचायतों में जागरूकता अभियान शुरू

इसं बंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में एक-एक टीम बनाई गई है, जिसमें हल्का कर्मचारी, पंचायत सचिव, विकास मित्र, किसान सलाहकार एवं अन्य पंचायत कर्मी शामिल हैं। ये टीमें रैयतों के घर-घर जाकर परपत्र बांट रही हैं।

रैयतों को खाता, खेसरा और रकबा सुधार के लिए उपलब्ध कराए गए प्रपत्र में विवरण भरना होगा। यदि खतियान में कोई त्रुटि है तो उसे सुधारकर प्रपत्र में अंकित करना आवश्यक है।

उत्तराधिकार नामांतरण हेतु, जमाबंदी रैयत की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारियों के नाम से जमाबंदी कराया जाएगा।

राजापाकर: राजस्व महाअभियान के तहत घर-घर जाकर परपत्र वितरण, पंचायतों में जागरूकता अभियान शुरू

बंटवारा नामांतरण के लिए, मृत्यु उपरांत सहमति-आधारित बंटवारे के आधार पर अलग-अलग जमाबंदी कायम होगी। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे – पूर्वज का मृत्यु प्रमाण पत्र, वंशावली, सभी हिस्सेदारों के नाम और मोबाइल नंबर संलग्न करना होगा।

छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने के लिए भी परपत्र भरकर राजस्व महाअभियान शिविर में जमा किया जाएगा।

अंचलाधिकारी ने बताया कि 19 अगस्त से सभी पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रैयत अपने विवरण भरकर जमा करेंगे। इसके साथ ही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

आज रविवार को लगुराव बिलंदपुर पंचायत भवन परिसर एवं राजापाकर दक्षिणी पंचायत के जनता पुस्तकालय परिसर में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर रैयतों को राजस्व महाअभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की मॉनिटरिंग डीपीओ मनरेगा प्रशांत कुमार और वीडियो आनंद प्रकाश द्वारा की गई। मौके पर दर्जनों रैयत जिनमें तपसी प्रसाद सिंह, शिवनाथ सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, सीताराम सिंह, ओंकार नाथ गुप्ता, अमरनाथ सिंह, राजेश कुमार, रामजी शाह, महेश सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में रैयतों के बीच परपत्र का वितरण भी किया गया।

Post navigation

Previous: वैशाली: जिलाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में राजस्व महाअभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Next: नामनेर में भव्य जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.