Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

नामनेर में भव्य जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जनवाद टाइम्स 17 August 2025
IMG-20250817-WA0047
Share News
       

संवाददाता : प्रताप सिंह आजाद
नामनेर आगरा। श्रीकृष्ण लड्डू गोपाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 16 अगस्त 2025 को नामनेर में दो दिवसीय भव्य जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ किया गया। मेले के उद्घाटन समारोह में माननीय एमएलसी विजय शिवहरे मुख्य अतिथि और विधायक जी. एस. धर्मेश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

नामनेर में भव्य जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

यह ऐतिहासिक मेला अपनी संस्कृति और भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। मेले में लगी विभिन्न स्वचालित झांकियां, हनुमान मंदिर पर छप्पन भोग, और फूल बंगला श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद लिया और झांकियों व झूलों का लुत्फ उठाया।

मेले का समापन कल माननीय सांसद एस. पी. सिंह बघेल द्वारा किया जाएगा। इस मेले का आयोजन नामनेर बाजार कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मेला संयोजक बन्टी बघेल, अरुण अग्रवाल, वन्टा बघेल, रघुनाथ यादव, रानू बघेल, सत्येंद्र अग्रवाल, कुशल बघेल, गप्पू पंडित, दीप बघेल और कनिक लवानिया के सहयोग से किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह ऐतिहासिक मेला पिछले 49 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मात्र एक झांकी से हुई थी, जो आज दिव्य और भव्य रूप लेकर जनकपुरी के बाद दूसरा सबसे बड़ा जन्माष्टमी मेला बन चुका है। दूर-दराज़ से लोग यहां मेला और झांकियों का आनंद लेने पहुंचते हैं।

Post navigation

Previous: राजापाकर: राजस्व महाअभियान के तहत घर-घर जाकर परपत्र वितरण, पंचायतों में जागरूकता अभियान शुरू
Next: अटल जी को निःशब्द श्रद्धांजलि

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.