Pratapgarh News : कोविड-19 महामारी से बचाव एवं राहत कार्य हेतु स्वयं सेवक अपना सहयोग एवं सेवायें देने हेतु करायें आनलाइन पंजीकरण-जिलाधिकारी

IMG_20200525_210037
Share News

गुलाब चन्द्र गौतम : प्रतापगढ़ जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने अवगत कराया है कि कोविड-19 महामारी से बचाव एवं राहत कार्य हेतु कोविड-19 स्वयं सेवकों का सहयोग एवं सेवायें ली जायेंगी। इस सन्दर्भ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन0एस0एस0), नेहरू युवा केन्द्र संगठन (एन0वाई0के0एस0), युवक/महिला मंडल दल, रेड क्रास या अन्य स्वयं सेवकों से सहयोग एवं सेवा प्राप्त किया जाना अपेक्षित है।

IMG 20200525 210050

स्वयं सेवकों के पास अच्छा संचार कौशल एवं स्वयं का स्मार्ट फोना होना चाहिये। स्वयं सेवक को प्रशिक्षण प्रदान करने के पश्चात् संचार/सोशल मोबिलाइजेशन, समन्वय, स्क्रीनिंग एवं अन्य गतिविधियों में अपना योगदान देना होगा।

IMG 20200525 210037

स्वैच्छिक कार्य की अवधि प्रारम्भ में तीन महीने (90 दिन) और बाद में उत्तर प्रदेश में कोविड-19 परिदृश्य पर निर्भर करती है। इस हेतु कार्य का समय प्रतिदिन 03 से 04 घंटे आवश्यकतानुसार होगा। सेवा कार्य के लिये किसी प्रकार का मानदेय देय नही होगा। स्वयं सेवकों को तीन माह की सेवा का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात् प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। स्वयं सेवकों को अपना पंजीकरण शासन द्वारा प्रदान किये गये लिंक (http://dgmhup.gov.in/en) पर अंकित करना होगा और उसकी एक प्रति मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा ।स्वयं सेवकों को तीन माह की सेवा का कार्यकाल पूर्ण होने पर दिया जायेगा प्रमाण ।

 

 

Trending News