Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया इको क्लब का अवलोकन

जनवाद टाइम्स 15 May 2025
Etawah News: Block Education Officer observed Eco Club
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवन्तनगर/ इटावा: नगर क्षेत्र के मलाजनी स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा अपने शिक्षकों के सहयोग से लगाए गए पौधों का मंगलवार की सुबह खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार ने अवलोकन किया।

Etawah News: Block Education Officer observed Eco Club
प्रदेश में “ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ” कार्यक्रम जोर शोर चल रहा है, उसी क्रम में मई माह के तृतीय सप्ताह में खंड शिक्षाधिकारी ने पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में बच्चों के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक चर्चा की। जिसमें ईको क्लब के गठन के साथ साथ छात्रों को स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधनआदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में “ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ” एक ऐसी पहल है जो विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण और जीवन कौशल विकास को बढ़ावा देती है। यह योजना बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाती है और उन्हें प्रकृति के साथ संबंध स्थापित करने में मदद करती है।
पर्यावरण संरक्षण की उपयोगिता को समझाते हुए गिरीश कुमार ने क्यू.आर.कोड के माध्यम से फाइकस वृक्ष के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि वृक्षों को अंधाधुंध काटने के कारण ही आज हमारे वातावरण में निरंतर तापमान बढ़ता जा रहा है। और पौधों के अभाव में बरसात भी काफी हद तक प्रभावित होती है। उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि न सिर्फ विद्यालय में बल्कि अपने आसपास भी फलदार और छायादार वृक्ष लगाएं, अपने आसपास कूड़ा करकट न इकट्ठा होने दिया जाए और पॉलीथिन का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दें जिससे कि वातावरण में स्वच्छता के साथ-साथ हरियाली लाई जा सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य विशुन सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करके वृक्षों के संरक्षण के तरीके एवं क्यूआर कोड निर्माण की जानकारी दी।Etawah News: Block Education Officer observed Eco Club

कार्यक्रम के अंत मे खण्ड शिक्षाधिकारी गिरीश कुमार ने विद्यालय परिवार के साथ मिलकर छात्र-छात्राओं को पेड़-पौधों की देखरेख एवं स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर नीरज बाबू, बिंदुवती, पंकज कुमार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सरोइया सहित छात्रों के परिजन एवं ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शोभायात्रा व दीपोत्सव का आयोजन
Next: Bihar News-जिलाधिकारी ने दर्जनों विभागों की प्रगति की समीक्षा की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.