Bihar News-जिलाधिकारी ने दर्जनों विभागों की प्रगति की समीक्षा की

Bihar News-The District Magistrate reviewed the progress of dozens of departments
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

130 आंगनबाड़ी सेविका और 350 आंगनबाड़ी सहायिका की होगी बहाली

सेनदुआरी पंचायत में बनेगा सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास

हाजीपुर 13 मई।

मुख्य सचिव स्तर की वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक के तुरंत बाद जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने ग्रामीण विकास, नगर विकास ,अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण विभाग, श्रम संसाधन विभाग सहित दर्जनों विभागों की समीक्षा की।Bihar News-The District Magistrate reviewed the progress of dozens of departments

समाज कल्याण विभाग अंतर्गत
आईसीडीएस की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले में 130 आंगनबाड़ी सेविका और 350 आंगनबाड़ी सहायिका की बहाली होनी है। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि बहाली की प्रक्रिया एक महीने में पूर्ण कर ली जाए।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि सेनदुआरी पंचायत में सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास का निर्माण होगा। उसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को इसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने पदाधिकारी को कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोग्राम है और इसमें सभी पदाधिकारी प्रतिदिन कार्यक्रम में जाएं और महिलाओं की आकांक्षाओं को सूचीबद्ध एवं सही ढंग से श्रेणीबद्ध कर आवश्यक कार्रवाई करें।

इसी तरह डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान में भी 22 सेवाओं का लाभ देने हेतु सभी अनुसूचित जाति जनजाति टोला में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने निदेश दिया कि पदाधिकारी विशेष शिविरों में अवश्य जाएं और उसके उद्देश्य को सिद्ध करें।

उन्होंने कहा कि ” आपका शहर, आपकी बात ” भी सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें भी तत्परता से स्थानीय समस्याओं को दूर किया जाए।Bihar News-The District Magistrate reviewed the progress of dozens of departments

बैठक में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह के साथ डीपीओ आईसीडीएस, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, सहायक निदेशक ,बाल संरक्षण सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Trending News