Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News:-जिलाधिकारी ने शुभई के जमालपुर टोला से डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत की

जनवाद टाइम्स 15 April 2025
Bihar News:-जिलाधिकारी ने शुभई के जमालपुर टोला से डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत की
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

आज माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अधिवेशन भवन से डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत के बाद जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने हाजीपुर प्रखंड के शुभई पंचायत के जमालपुर टोला से इस अभियान की शुरुआत की।IMG 20250414 WA0145

इस अभियान का उद्देश्य सभी अनुसूचित जाति -अनुसूचित जनजाति परिवारों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देना है।

अभियान की थीम है – हर टोला, हर परिवार, हर सेवा।

जिलाधिकारी ने हाजीपुर प्रखंड के शुभई पंचायत के जमालपुर टोला में डॉ.अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अवसर पर आयोजित विशेष विकास शिविर के उद्घाटन के बाद कहा कि जिला के सभी 2219 टोला में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जो 19 अप्रैल से शुरू होकर जुलाई महीने तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित किए जाएंगे।

इसके लिए ब्लॉकवाइज़
विस्तृत कार्य योजना बना ली गई है।

सभी पंचायतों में बीडीओ और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी
की देख रख में विकाश शिविर लगाए जाएंगे।

प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी इन शिविरों का मॉनिटरिंग करेंगे।

जिला स्तर पर भी इसके लिए एक मॉनेटरिंग सेल बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि हाशिए पर पड़े लोगों को मुख्य धारा
में लाकर उनके आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसमें आवासीय भूमि योजना, जलापूर्ति योजना, आवास योजना, शौचालय निर्माण, आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन सह वर्कशेड निर्माण, बच्चों के लिए छात्रावास के साथ-साथ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना शामिल है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की सोच है कि एक समन्वित और समग्र विकास हो, जिसमें महिलाओं के साथ-साथ हाशिए पर पड़े लोगों की भी सहभागिता हो।

आज के विशेष शिविर में कुछ लाभुकों को जिलाधिकारी द्वारा राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड , ई-श्रम कार्ड आदि वितरित किए गए।

आज के विशेष शिविर में चार लाभुकों को राशन कार्ड, 19 बच्चों को औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी केंद्र के 10 मामले, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के 61 मामले, आधार कार्ड के तीन मामले, 10 ई-श्रम कार्ड, 7 आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा के 7 मामलों, बुनियादी केंद्र से संबंधित 7 मामलों, मनरेगा जॉब कार्ड के 34 तथा लोहिया स्वच्छता अभियान के 11 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

इस अवसर पर हाजीपुर के विधायक श्री अवधेश सिंह, समाजसेवी श्री अवधेश सिंह के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार और जिला जन संपर्क का पदाधिकारी श्री नीरज के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।Bihar News:-जिलाधिकारी ने शुभई के जमालपुर टोला से डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत की

इसके पहले पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ विशेष शिविर की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यकता निर्देश दिए।इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अधिवेशन भवन, पटना से डॉ.अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के उद्घाटन सत्र के साथ वेब के माध्यम से कनेक्ट हुए।

Post navigation

Previous: Bihar News:-होम्योपैथिक डाक्टर अखिलेश कुमार को हत्या करने के मकसद से अपराधियों ने गोली चलाया था
Next: प्रतापगढ़ न्यूज : बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति का अनावरण

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.