Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Health
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News जबरन हटाये गये सत्रह अनुबंध कर्मियों को अनुबंध पर शीघ्र वापस ले निगम प्रशासन – रवीन्द्र कुमार रवि
  • Breaking News

Bihar News जबरन हटाये गये सत्रह अनुबंध कर्मियों को अनुबंध पर शीघ्र वापस ले निगम प्रशासन – रवीन्द्र कुमार रवि

जनवाद टाइम्स 4 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News Corporation administration should immediately take back the seventeen contract workers who were forcibly removed - Ravindra Kumar Ravi

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

दिसम्बर 2023 से लगभग ढ़ाई सौ अनुबंध कर्मचारियों में से सत्रह अनुबंध सफाई कर्मियों को माननीय लोकायुक्त और बोर्ड से अनुमोदन नहीं है का हवाला देकर बिना सूचना दिए अनुबंध से हटा दिया गया है। हटाये गयें कर्मियों में काफी रोष व्याप्त है। जिसे लेकर हटाये गये सभी कर्मी नगर निगम के प्रांगण में अमित कुमार पटेल की अध्यक्षता में अपने चरणबद्ध आन्दोलन के लिए कमर कसते हुयें धरना पर बैठ गये हैं।

Bihar News Corporation administration should immediately take back the seventeen contract workers who were forcibly removed - Ravindra Kumar Raviधरना को संबोधित करते हुये ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा की विगत ग्यारह वर्षों की भाजपानीत मोदी,शाह के शासनकाल सफाई कर्मचारियों की स्थिति बद से बदतर हुयी है। एक तरफ मोदी द्वारा सफाई कर्मियों का पांव पखारने का ढ़ोंग किया जा है तो दुसरी तरफ दशकों से कार्यरत सफाई कर्मियों की नौकरी को पक्कीकरण करने की बजाय आउटसोर्सिंग का बखेरा खड़ा कर सफाई कर्मियों के खिलाफ जंग छेड़ दिया गया है। जनरल सेक्रेटरी ने आगे बताया की जबरन हटाये गयें सत्रह अनुबंध कर्मियों में से एक कर्मी राहुल कुमार की मृत्यु सदमें से हो चुकी है। रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने नगर प्रशासन से मांग किया कि मृत अनुबंध कर्मी के आश्रित को नगर निगम में स्थाई कर्मचारी का दर्जा देते हुये मुआवजा के रुप में 5 लाख रुपये उनके जीविकोपार्जन के लिए अनुदान राशि दिया जाए। ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष सह क्रान्तिकारी किसान यूनियन के राज्य प्रभारी कॉमरेड मनोज कुमार ने कहा कि धरना पर बैठें सभी सत्रह कर्मियों की मांगें जायद है और बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के मसिहा, महापौर श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया और निगम प्रशासन दशकों से कार्यरत अनुबंध से हटाये गयें सभी सत्रह कर्मियों को शीघ्र अनुबंध पर वापस लें। अन्यथा इस आन्दोलन को राज्य स्तरीय बना दिया जायेगा। धरना को संबोधित करते हुये अमित कुमार पटेल कुमार और मनोज कुमार राउत ने कहा ने कहा की इस भीषण और आसमान छूती हुई महंगाई में जबसे इन्हें अनुबंध से हटाया गया है और वेतन की लगभग आधी कटौती कर देने के कारण परिवार चलाना बहुत मुश्किल हो गया है।

Bihar News Corporation administration should immediately take back the seventeen contract workers who were forcibly removed - Ravindra Kumar Raviएसोसिएशन के नेताद्वय ने कहा की यदि 19 मार्च तक हमारी मांगों पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो हम सभी अनुबंध से हटाये गयें कर्मी जिला समाहरणालय के मुख्य द्वार पर अपने पूरे परिवार सहित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले जायेंगें। जिसकी सारी जवाबदेही नगर निगम प्रशासन की होगी। बाद में मनोज कुमार के नेतृत्व में पिन्टू कुमार, राजेश महतो,सुभद्रा देवी,शत्रुघ्न राउत पिंकी देवी के पांच सदस्यीय एक शिष्टमंडल नगर आयुक्त को अपनी दो सूत्रीं मांगों का एक ज्ञापन माननीय महापौर और नगर आयुक्त की दी।मौके पर एसोसिएशन के सचिव हरेन्द्र राउत,भोला प्रसाद, अनिल राउत,प्रतिमा देवी,ध्रुव राउत,मुकेश कुमार, आदि कर्मी मौजूद थें।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: BiharNews 1.03 करोड़ के खर्च से नगर निगम क्षेत्र की पांच सड़कों का होगा नव निर्माण:गरिमा
Next: BiharNews 2025- 26 का बिहार बजट जन उपयोगी बजट है—रेणु देवी

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d