Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News एईएस/जेई पर हो रहा है प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण

जनवाद टाइम्स 26 February 2025
Bihar News Trainers are being trained on AES/JE  
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिले के बेतिया जीएनएम स्कुल परिसर में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में एईएस/जेई पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गईं है।मौके पर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने कहा की एईएस/जेई पर 25 फ़रवरी से 27 फ़रवरी तक चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण कराया जाएगा,ताकी बढ़ती गर्मी में ज़ब भी एईएस या जेई जैसे मामले आए, तो समय पर तुरंत उसकी पहचान हो सकें, साथ ही प्रारम्भिक इलाज उपलब्ध कराया जा सकें। इसी को लेकर जिलास्तरीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है।वहीं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्र ने कहा की समान्यतः गर्मियों के मौसम में एईएस/जेई के लक्षण बच्चों में देखें जाते है, उन्होंने बताया कि चमकी से प्रभावित बच्चों के तुरंत इलाज व पहचान हेतु आज बीसीएम, बीएचएम, सीएचओ, भीबीडीएस का प्रशिक्षण कराया गया है, ताकि प्रशिक्षित होकर वे लोग अपने अनुमंडल, पीएचसी में एएनएम, जीएनएम आशा व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। वहीं 27 फरवरी 25 चिकित्सा पदाधिकारीयों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि जिले में चमकी बुखार से प्रभावित बच्चों का सही समय पर उपचार हो सकें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने एईएस से लड़ने की तैयारी शुरु कर दी है। इस क्रम में जिले के जीएमसीएच में 30 बेड, अनुमण्डलीय अस्पताल में 10 बेड, पीएचसी में 02 बेड बनाए गए है। उन्होंने बताया की जिले को चमकी के प्रभाव से बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

IMG 20250225 WA0130

– चमकी प्रभावित बच्चों का करना है तुरंत उपचार:

डीभीडीसीओ डॉ नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि चमकी से प्रभावित बच्चे मिलने पर तत्काल उनकी प्राथमिक चिकित्सा की जाएगी, वहीं एईएस पीड़ित बच्चों के हालत स्थिर होने के बाद या प्राथमिक उपचार के बाद ही एम्बुलेंस में बच्चों को उनके अभिभावक के साथ जीएमसीएच या एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर अस्पताल में रेफर किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान डॉ प्रदीप शरण ने एसओपी में शामिल उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं, डोज, जांच और एईएस पीड़ित के उचित प्रबंधन की बारीकीयाँ बतायी।

-चमकी के लक्षण, एवं इससे बचने के उपाय:

भीडीसीओ सुशांत कुमार एवं गणेश कुमार ने बताया की चमकी होने पर मांसपेशी में दर्द, पूरे शरीर में थकान, कंपन होना, तेज बुखार, सुस्त होना, या भूख न लगना, चेतना का बदला हुआ स्तर, भटकाव, उल्टी होना, शरीर में पानी की कमी होना। इससे बचने के लिए रात्रि में बच्चों को खाली पेट न सोने दें, धुप में न निकले, पानी का ज्यादा सेवन करें, ताजे फल खाए, ओआरएस घोल का सेवन करें, किसी प्रकार का लक्षण दिखे तो तुरंत आशा दीदी को बताए, और अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज कराए।Bihar News Trainers are being trained on AES/JE

 

मौके पर सीएस डॉ विजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्र, डीभीडीसीओ डॉ नवल किशोर प्रसाद, भीडीसीओ सुशांत कुमार, गणेश कुमार व स्टीफन जी व अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।

Post navigation

Previous: Bihar News 2 मार्च गांधी मैदान महाजुटान में दस हजार से अधिक लोगों की होगी भागीदारी:भाकपा माले
Next: Bihar News 89 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260407_075909
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260406-WA0126~2
  • Etawah

इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
IMG-20260406-WA0032
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं

जनवाद टाइम्स 6 April 2026
बेतिया में चोरी के मामले में बरामद स्मार्टफोन और गिरफ्तार आरोपी
  • Breaking News
  • Bihar
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 6 April 2026

Latest News

  • Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल
  • इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल
  • Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं
  • Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार
  • Bihar News । बेतिया में उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज: “जिला उर्दू नामा” का विमोचन, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.