Maha Kumbha Nagar Prayagraj News : महाकुंभ में महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री ने किया स्नान, महाकुंभ प्रबंधन की सराहना

Maha Kumbha Nagar Prayagraj News: Maharashtra's environment minister took a bath in Maha Kumbh, praised the Maha Kumbh management
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर : महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने महाकुंभ 2025 के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महाकुंभ मेले के प्रबंधन को सराहा। उन्होंने कहा कि 2027 में त्र्यंबकेश्वर (नासिक) में होने वाले कुंभ के लिए यहां की व्यवस्थाओं से सीख लेने आई हैं।Maha Kumbha Nagar Prayagraj News: Maharashtra's environment minister took a bath in Maha Kumbh, praised the Maha Kumbh management

संगम तट पर स्नान के बाद उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ में जिस सुव्यवस्थित ढंग से विशाल जनसमूह के प्रबंधन की व्यवस्था की है, वह प्रशंसनीय है। मैं यहां अध्ययन करने आई हूं ताकि 2027 में त्र्यंबकेश्वर कुंभ की तैयारी में इन अनुभवों का लाभ लिया जा सके। मैं योगी जी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करती हूं।Maha Kumbha Nagar Prayagraj News: Maharashtra's environment minister took a bath in Maha Kumbh, praised the Maha Kumbh management

Trending News