Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जिलाधिकारी ने गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बिदुपुर में स्वास्थ्य उप केंद्र का किया उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 22 February 2025
Bihar News-District Magistrate inaugurated the health sub center in Government Engineering College Bidupur
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने आज गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, बिदुपुर ( वैशाली) में स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र के खुल जाने से अब यहां के छात्र- छात्राओं को कॉलेज परिसर में ही प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हो जायेंगी। इससे विद्यार्थियों को मामूली बीमारी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि यहां डॉक्टर और प्रशिक्षित एएनएम की प्रतिनियुक्ति शिफ्टवाइज करें।

Bihar News-District Magistrate inaugurated the health sub center in Government Engineering College Bidupur

इंजीनियरिंग कॉलेज में एकेडमिक बिल्डिंग के आधारतल पर स्वास्थ्य उप केंद्र खोला गया है।

विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर राज्य के सभी 38 इंजीनियरिंग कॉलेज एवं 46 पॉलिटेक्निक कॉलेज में हेल्थ सब सेंटर स्थापित किया जा रहा है।

इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनंत कुमार ने बताया कि कैम्पस में बालक छात्रावास में लगभग 300 छात्रों एवं बालिका छात्रावास में लगभग 200 छात्राओं के अतिरिक्त लगभग 100 की संख्या में प्रोफेसर एवं कर्मी परिवार सहित निवास करते हैं।

बीटेक एवं एमटेक में कुल लगभग 1100 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।

सबके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यहां स्वास्थ्य उपकेंद्र का होना नितांत आवश्यक था।

स्वास्थ्य उपकेंद्र दो बेड का है। यहां दो व्हील चेयर, मेडिकल चेकअप, सामान्य दवाइयां तथा आवश्यक चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध हैं। उप केंद्र वातानुकूलित है।

Bihar News-District Magistrate inaugurated the health sub center in Government Engineering College Bidupur

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज, मेडिकल ऑफिसर डॉ. रेखा सिंह, प्रोफेसर इंचार्ज प्रोफेसर (मेडिकल) प्रो. इरफानुल हक, कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News बुनियाद केंद्र महनार में बैटरीचालित साईकिल दिव्यांगजनों को दिया गया
Next: Bihar New-छह महीने से नहीं मिली थी पारिश्रमिक जिलाधिकारी से मिला तो दो घंटे में हो गया भुगतान 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.