Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुंभ में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल का संगम स्नान

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Water Power Minister C.R. Patil takes a bath in the confluence of Mahakumbh
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर |

धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और समर्पण के महान समागम महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Water Power Minister C.R. Patil takes a bath in the confluence of Mahakumbh

केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने अपने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती का पूजन-अर्चन कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है तथा यहां आकर भारतीय संस्कृति की दिव्यता और भव्यता का साक्षात दर्शन हो रहा है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Water Power Minister C.R. Patil takes a bath in the confluence of Mahakumbh

महाकुंभ 2025 में भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक शक्ति का वैश्विक मंच पर भव्य प्रदर्शन हो रहा है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि विश्व बंधुत्व और भारतीयता का अमिट प्रतीक भी है। सनातन संस्कृति के इस महासंगम में लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात कर रहे हैं।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Water Power Minister C.R. Patil takes a bath in the confluence of Mahakumbh

 

महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक चेतना का जीवंत स्वरूप है। यह भारतीय परंपराओं, अध्यात्म और सनातन संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत करता है। यह आयोजन विश्वबंधुत्व, आध्यात्मिक उत्थान और सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनकर भारत की अमिट पहचान को और मजबूत करता है।

Trending News