Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:बन्दियों के लिए सरकार की अनूठी पहल: जेलों में होगा त्रिवेणी संगम जल से आस्था स्नान

जनवाद टाइम्स 21 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Government's unique initiative for prisoners: Faith bath will be done with Triveni Sangam water in jails
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर
महाकुंभ 2025 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है, जिसके तहत प्रदेश की जेलों में निरुद्ध बंदियों को भी आस्था स्नान का अवसर मिलेगा। योगी सरकार ने निर्णय लिया है कि संगम के पवित्र जल को जेलों में लाकर, वहां विशेष स्नान की व्यवस्था की जाएगी, जिससे बंदी भी पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Government's unique initiative for prisoners: Faith bath will be done with Triveni Sangam water in jails

प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान 21 फरवरी 2025 को लखनऊ स्थित आदर्श कारागार में इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग एवं महानिदेशक कारागार पीवी रामाशास्त्री भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही प्रदेश की सभी जेलों में संगम जल से स्नान और पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Government's unique initiative for prisoners: Faith bath will be done with Triveni Sangam water in jails

वर्तमान में प्रदेश की जेलों में लगभग 90 हजार बंदी निरुद्ध हैं। उनके धार्मिक आस्थाओं के सम्मान में यह विशेष व्यवस्था की गई है। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से जल कलशों में लाकर, जेलों में स्थापित कुण्डों या टबों में डाला जाएगा, ताकि इच्छुक बंदी इस जल से स्नान कर सकें। इस पहल से जेल में बंद बंदियों को आध्यात्मिक शांति एवं मानसिक सुकून प्राप्त होगा।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Government's unique initiative for prisoners: Faith bath will be done with Triveni Sangam water in jails

डीआईजी कारागार लखनऊ रेंज, डॉ. रामधनी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर कोई महाकुंभ के पुण्य अवसर से लाभान्वित हो सके, चाहे वह जेल में ही क्यों न हो।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News: महाकुंभ में लेजर शो देखते हैं प्रतिदिन 5 हजार से अधिक श्रद्धालु बाद भी नियमित चलता रहेगा यमुना तट पर लेजर लाइट शो
Next: Lucknow News:महाकुम्भ 2025 स्नान के अंतिम चरण के लिए 1200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.