Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व पर शाम 6 बजे तक रेलवे ने किया 230 ट्रेनों का संचालन

जनवाद टाइम्स 15 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: On the bathing festival of Magh Purnima, Railways operated 230 trains till 6 pm
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ नगर।
सनातन महापर्व, महाकुम्भ में बुधवार को प्रयागराज में माघ पूर्णिमा का पवित्र स्नान सम्पन्न हुआ। माघ पूर्णिमा के पवित्र स्नान के लिए पिछले कई दिनों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थराज, प्रयागराज में आ रहे हैं। प्रयागराज रेल मण्डल इसके लिए कई दिनों से अतिरिक्त मेला स्पेशल और नियमित ट्रेनें चला रहा है। माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए शाम 6 बजे तक प्रयागराज रेलवे 122 स्पेशल ट्रेनों के साथ लगभग 230 ट्रेनें चला चुका है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए अभी और स्पेशल ट्रेनें देर रात तक चलायी जाएंगी।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: On the bathing festival of Magh Purnima, Railways operated 230 trains till 6 pm

*शाम 06 बजे तक चलाईं 122 मेला स्पेशल ट्रेनें*
महाकुम्भ में, माघ पूर्णिमा के दिव्य स्नान के लिए 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में संगम स्नान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं को तीर्थराज, प्रयागराज में लाने और उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाने के लिए प्रयागराज रेलवे ने कई विशेष प्रबंध किये हैं। प्रयागराज रेलवे के सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि प्रयागराज रेलवे ने शाम 06 बजे तक 122 स्पेशल ट्रेनों के साथ लगभग 230 ट्रेनों का संचालन किया है। इसमें से केवल प्रयागराज जंक्शन से लगभग 74 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इसके अलावा प्रयागराज के सभी स्टेशनों से आउटवर्ड मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनें चलाई जा रही हैं। प्रयागराज रेलवे ने अब तक 12.46 लाख तीर्थयात्रियों को सकुशल उनके गंतव्य स्टेशनों की ओर रवाना किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए अभी देर रात तक नियमित और स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: On the bathing festival of Magh Purnima, Railways operated 230 trains till 6 pm

*10 और 11 फरवरी को भी चलाई गईं थीं मेला स्पेशल ट्रेनें*
महाकुम्भ को विश्व के सबसे बड़े धार्मिक, आध्यात्मिक मेले के तौर पर जाना जाता है। महाकुम्भ में माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर संगम स्नान का विशेष महत्व है। माघ पूर्णिमा पर्व पर संगम में स्नान करने के लिये देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पिछले कई दिनों से प्रयागराज आ रहे हैं। उनकी सुगम और सुरक्षित रेल यात्रा के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने सभी जरूरी प्रबंध किये हैं। सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि प्रयागराज रेलेवे पिछले कई दिनों से नियमित और मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इस क्रम में प्रयागराज शहर से क्रमशः 10 फरवरी को लगभग 334 और 11 फरवरी को 343 ट्रेनों का संचालन किया गया। माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए लगतार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे प्रशासन ने खुसरोबाग के होल्डिंग एरिया को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया था।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ जप, तप और साधना की त्रिवेणी के साक्षी रहे कल्पवास का समापन
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:माघी पूर्णिमा पर संगम स्नान कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव – बंडारू दत्तात्रेय राज्यपाल हरियाणा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.