Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

LOCKDOWN 4.0: देश भर में 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, घरेलू उड़ानों, अंतरराष्ट्रीय व मेट्रो सेवा पर रोक

जनवाद टाइम्स 17 May 2020
IMG-20200517-WA0053
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया :  केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन 4.0 को 31 मई तक बढ़ा दिया है। सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन्स में कहा गया कि हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में सख्ती जारी रहेगी। लॉकडाउन के चौथे चरण में रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन की जगह पांच जोन में कोरोना संक्रमित इलाकों को बांटा जाएगा। नए दो जोन को बफर और कंटेनमेंट जोन भी बनाया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में सिर्फ आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी। जिन इलाकों में रूक-रूक कर कुछ समय बाद नए  मरीज सामने आ जाते हैं उन्हें बफर जोन के रूप में चिह्नित किया जाएगा। नए दिशानिर्देशों में रेस्टोरेंट को होम डिलीवरी की इजाजत दी गई है। इसके अलावा स्टेडियम बिना दर्शक खुले रहेंगे।  शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक निकलने पर रोक बरकरार रहेगी।

★ लॉकडाउन के चौथे चरण में राज्यों के बीच आपसी सहमति के आधार पर बसों के संचालन की अनुमति दी गई है। इससे एक जगह से दूसरे जगह को जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नए दिशानिर्देश के अनुसार घरेलू हवाई एंबुलेंस को छोड़कर सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 31 मई तक रोक बरकरार रहेगी। मेट्रो रेल सेवाएं, स्कूल, कॉलेज 31 मई तक बंद रहेंगे। सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम, प्रार्थना/धार्मिक स्थल लॉकडाउन विस्तार की अवधि में रोक जारी रहेगी। होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल और जिम भी बंद रहेंगे।

★ बता दें कि देश में अभी भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड 4987 नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों का आंकड़ा है। इस दौरान देश में 120 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। कुल मरीजों की संख्या 90927 हो गई है। इनमें से 53946 एक्टिव केस हैं और 34109 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है।

Post navigation

Previous: Etawah News : मदर्स प्राइड अवार्ड से सम्मानित किए गए जिले के सैफई ब्लॉक के स०अ० अनुपम कौशल
Next: 95 हजार के पार देश में कोरोना केस, लॉकडाउन 4 का आज पहला दिन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.