Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

देश काल और परिस्थिति : मजहब से ऊपर है इंसानियत और दोस्ती

जनवाद टाइम्स 17 May 2020
IMG_20200517_164506
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया

लॉकडाउन के दौरान पूरे माहौल को साम्प्रदायिक करने में लगे नेताओं और मीडिया की तमाम कोशिश के बावजूद कहीं ना कहीं से ऐसी खबर देखने को मिल रही है, जिससे लगने लगा है कि हिंदू मुस्लिम भाईचारा अभी भी बना हुआ है।

IMG 20200517 164506 1

कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली गुजरात से अपने गांव वापस जा रहे दो नौजवान मजदूरों की। जिसमें एक मुस्लिम युवक अपने हिंदू दोस्त के मृत शरीर को गोद में लिए बैठा है, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया है।
चारों ओर नफरत भरी खबरों बीच आई है मित्रता और आपसी भाईचारे को बयां करती दो नौजवानों की कहानी।

ये दोनों मजदूर सूरत (गुजरात) की एक कपड़ा मिल में काम करते थे। लॉकडाउन में मिल बंद हो गई। बेरोजगारी में लाचार भूखे प्यास ये ट्रक में लद कर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में थकावट, डिहाइड्रेशन और भूख से एक की हालत खराब हो गई, उसे बुखार होने लगा, चक्कर आने लगे और उल्टी महसूस होने लगी। अफवाह के आतंक में ट्रक में बैठे दूसरे मजदूरों ने कोरोना-कोरोना कहकर उसे जबरदस्ती उतरवा दिया। साथ में चल रहा उसका दोस्त उसे अकेला नहीं छोड़ा, वह भी उतर गया।
रास्ते में आती गाड़ियों से रो-रो कर उसनें मदद मांगी, एक दरियादिल आदमी ने उसे हास्पिटल पहुंचाया। लेकिन तबियत इतनी खराब हो चुकी थी कि हास्पिटल में भी उसे बचाया नहीं जा सका। मरने वाला मजदूर हिन्दू था और अंतिम दम तक उसका साथ देने वाला मजदूर मुस्लिम है। यही भाई चारा है और यही मानवता है, जिसे व्यवस्था खत्म कर नफ़रत बोए जा रही है।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : दिबियापुर के वीर जवान श्री राम सिंह पाल का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Next: Etawah News : मदर्स प्राइड अवार्ड से सम्मानित किए गए जिले के सैफई ब्लॉक के स०अ० अनुपम कौशल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.