रिपोर्ट विजय कुमार
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 25 जनवरी, 2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। आगमन के बाद मुख्यमंत्री जी अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा में सम्मिलित होंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी श्री कल्याण सेवा आश्रम में श्री कल्याणदास जी महाराज (अमरकंटक) से भेंट करेंगे। इसके उपरांत अरैल घाट पर आयोजित न्यूज-18 के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद शिविर, सेक्टर-18, प्रयागराज में आयोजित संत सम्मेलन में शामिल होंगे।

माननीय मुख्यमंत्री जी प्रयागराज से शाम 4:25 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।