Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News-भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का किया गया आयोजन
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News-भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 18 January 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News-Earthquake Safety Fortnight was organised

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर। प्रबंधन प्राधिकरण बिहार, पटना द्वारा दिनांक 15/01/ 2025 से दिनांक 28/0 1 /2025 तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा घोषित किया गया है ।

IMG 20250117 WA0175

जन जागरूकता हेतु आज दिनांक 17/01/2025 को समाहरनालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, वैशाली के आदेश पर एस डी आर एफ, हाजीपुर एवं अग्निशमन विभाग, हाजीपुर द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी तथा समाहरणालय कर्मियों ने भाग लिया। जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देशानुसार कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अरुण कुमार सिंह अपर समाहर्ता ,आपदा प्रबंधन, वैशाली के द्वारा बताया गया कि वैशाली जिला भूकंप जोन 4 के अंतर्गत आता है।भूकंप के प्रति जागरूक करने पर भूकंप से खतरों के प्रभाव को न्यूनतम किया जा सकता है । कुमार अनुज जिला स्थापना उपसमाहर्ता ,वैशाली के द्वारा बताया गया कि भूकंप जैसे आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है तथा इससे जानकारी प्राप्त कर जान माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।एस डी आर एफ हाजीपुर की ओर से इंस्ट्रक्टर शत्रुघन कुमार के द्वारा भूकंप से बचाव के बारे में सघन जानकारी देते हुए मॉक ड्रिल कराया गया। एस डी आर एफ ,हाजीपुर के निरीक्षक ,पवनेश कुमार सिंह के द्वारा भी भूकंप से जान माल के नुकसान से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। जिला अग्निशमन कार्यालय, हाजीपुर द्वारा भी आग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई । इसी क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को भूकंप से जन जागरूकता हेतु स्कूली छात्र-छात्राओं /पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम लोगों के साथ जनजागरुकता हेतु कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी वैशाली द्वारा दिया गया ।एस डी आर एफ, हाजीपुर के सभी प्रखंडों में जन जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया । सभी प्रखंडों में जन जागरूकता से संबंधित बैनर लगाने तथा नुक्कड़ नाटक आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया । सभी अनुमंडल पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। भूकंप सुरक्षा पर इसके आलोक में बैठक में अनेक जानकारी साझा की गई एवं विद्यालय/ महाविद्यालय/ तकनीकी संस्थानों के छात्र-छात्राओं के बीच भूकंप व उसके सुरक्षा की पूर्व तैयारी के विषय पर बैठक, गोष्ठियों का आयोजन, पंपलेट ,लीफलेट आदि का वितरण, विभिन्न प्रतियोगिता यथा पेंटिंग, निबंध एवं वाद विवाद, क्विज ,स्लोगन लेखन ,रैली, प्रभात फेरी एवं मॉक ड्रिल का आयोजन के मुद्दों पर निर्णय लिया गया। साथ ही पंचायत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भूकंपरोधी एवं आपदारोधी भवनों के निर्माण तथा भूकंप के सुरक्षा संबंधी उपायों के संबंध में संवेदित करने हेतु गोष्ठियों के आयोजन एवं स्थानीय एनजीओ तथा प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित राज मिस्रियों को भी शामिल करने का निर्णय आदि। भूकंप संबंधी जन जागरूकता हेतु भीड़ वाले जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाना ,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत भूकंप से सुरक्षा एवं बचाव का व्यापक प्रचार प्रचार किया जाना सुनिश्चित किया गया। भूकंप हेतु जन जागरूकता के लिए एन वाई के, एनसीसी आदि कैडेट्स द्वारा भागीदारी ,प्रखंड स्तर पर भवन निर्माण सामग्री विक्रेता में निर्माण संबंधी उपायों के बारे में जन जागरूकता आदि चलाई जाने, स्थानीय एफ एम, टीवी चैनलों द्वारा भूकंप सुरक्षा से संबंधित प्रचार प्रसार आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई ।साथ ही वैशाली जिला अंतर्गत प्रखंड वार, तिथिवार विद्यालयों व पंचायत भवन में भूकंप बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन आदि का दिशा निर्देश भी दिया गया ।

Bihar News-Earthquake Safety Fortnight was organised

बैठक में शिक्षा विभाग, सभी अनुमंडल पदाधिकारी वैशाली, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी वैशाली, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद/ नगर पंचायत वैशाली, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वैशाली, सभी अंचल अधिकारी वैशाली एवं अनेक जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ-2025 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर कुम्भ मेला क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गयी
Next: Bihar News-खेती में नवाचार एवं अधिक मुनाफा हेतु करें ड्रैगन फ्रूट एवं अनानास की खेती : जिलाधिकारी 

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d