Bihar News माह में पूरा करें आंबेडकर जी की प्रतिमा व चौक सौंदर्यीकरण के साथ रोड चौड़ीकरण:गरिमा

Bihar News Complete the road widening along with Ambedkar ji's statue and square beautification within a month: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया शनिवार को आंबेडकर कॉलोनी चौक के जारी चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने केआर और संत जेवियर प्लस टू स्कूल रोड की चौड़ाई 10-12 से बढ़ कर 22 फीट तक हो जाने पर संतोष के साथ खुशी भी व्यक्त की।

Bihar News Complete the road widening along with Ambedkar ji's statue and square beautification within a month: Garimaमहापौर श्रीमति सिकारिया ने कहा कि हमारे नगर निगम के आंबेडकर कॉलोनी और चौक के विकास की दशकों पुरानी समस्या मेरी प्राथमिकताओं में शामिल रही है। उन्होंने साइट इंचार्ज अभियंता सुजय सुमन से कहा कि अगले एक माह में इस योजना का कार्य मानक गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरा जिला क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्लस टू तक की पढ़ाई के मुख्य केंद्र रहे केआर और संत जेवियर प्लस टू स्कूल के विद्यार्थियों को सकरी सड़क के कारण आने जाने में समस्या का समाधान इस 13.59 लाख की योजना के पूरी होने के साथ ही हो जाएगा। मौके पर मौजूद अभियंता सुजय सुमन ने बताया कि केआर प्लस टू स्कूल प्रबंधन के द्वारा भी रोड के चौड़ीकरण में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। करीब 65 फीट लंबाई में 7 फिट या उससे भी अधिक चौड़ाई में अपनी चहारदीवारी हटा लिया है। वही महापौर ने बताया कि रोड चौड़ा हो जाने से सड़क के किनारे वाली बिजली की पोल बीच में हो गई है। विहित प्रावधानों के अनुसार उसकी शिफ्टिंग के लिए उन्होंने कार्यपालक अभियंता मनीष शाक्य से बात की है।

Bihar News Complete the road widening along with Ambedkar ji's statue and square beautification within a month: Garima श्रीमती सिकारिया ने बताया कि 65 फिट लंबाई में सकरी सड़क चौड़ी होने से विद्यार्थियों के साथ आम जनता को भी सुविधा होगी। वही आंबेडकर चौक और वहां स्थापित प्रतिमा के सौंदर्यीकरण में स्टील के मोल्डिंग और सीढ़ियों के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य को नगर निगम बोर्ड द्वारा स्वीकृति दी गई थी।

Trending News