Bihar News बदहाल बिहार के साथ मजाक है नितीश सरकार की प्रगति यात्रा- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

Bihar News Nitish government's Pragati Yatra is a joke with the poor state of Bihar - Virendra Prasad Gupta
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बदहाल बिहार के साथ मजाक है नितीश सरकार की प्रगति यात्रा उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहीं. आगे कहा कि इस महगाई के दौर में भाजपा जदयू सरकार स्किम वर्करों (रसोईया, आशा कार्यकर्ता, ममता, जीविका दीदी आदि महिलाओं) से गुलामों की तरह काम ले रहीं हैं, इन स्किम वर्करों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दिया जा रहा है।

Bihar News Nitish government's Pragati Yatra is a joke with the poor state of Bihar - Virendra Prasad Gupta आगे कहा कि बिहार में हुई जातिय गणना एवं आर्थिक सर्वेक्षण में 63% परिवारों की आय दस हजार से कम है, आधी से अधिक आवादी महा गरीबी में जी रहा हैं, सरकारी शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल, नीजी शिक्षण संस्थानों का व्यपार जोरों पर है गरीबों के बच्चों की पढ़ाई के तमाम अवसर खत्म हो रहा है, नितीश कुमार बिहार में प्रगति यात्रा पर निकल रहे हैं ।

Bihar News Nitish government's Pragati Yatra is a joke with the poor state of Bihar - Virendra Prasad Gupta

माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नितीश सरकार में ठिकेदारो, शराब माफियाओं, भ्रष्ट नेताओ व अधिकारियों का प्रगति हुई है, नितीश कुमार की प्रगति यात्रा इन्हीं भ्रष्ट अधिकरियों के लिए है।

Trending News