Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूरों के साथ बस हादसा, आठ की मौत
  • Breaking News

यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूरों के साथ बस हादसा, आठ की मौत

जनवाद टाइम्स 14 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200514-WA0010

 

मनोज कुमार राजौरिया : पैदल घर जा रहे मजदूरों के साथ यूपी और बिहार में हादसा हो गया। इसमें आठ लोगों की जान चली गई। पहला हादसा यूपी के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर बुधवार रात करीब एक बजे हुआ। पंजाब से लौट रहे मजदूरों को एक रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई और चार की हालत गंभीर है। वहीं बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचर में शंकर चौक के समीप एनएच 28 पर बस व ट्रक की टक्कर में दो की मौत हो गई।बस मुजफ्फरपुर से प्रवासियों को लेकर कटिहार जा रही थी बस।

IMG 20200514 WA0010

◆ पंजाब से पैदल लौट रहे थे मजदूर : 
बिहार में गोपालगंज जिले के रहने वाले कुछ मजदूर पंजाब से पैदल लौट रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। बताया जा रहा है कि छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से मेरठ मेडिकल के लिए भेजा गया। इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। सिटी कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने छह मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो मजदूरों से बातचीत हुई। उन्होंने रोडवेज बस से हादसा होना बताया है। फिलहाल रोडवेज बस हाथ नहीं आई है। इसे ट्रेस करने के लिए नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस ने रात में ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में चार घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

◆ मुजफ्फरपुर से प्रवासियों को लेकर जा रही थी बस :
उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचर में शंकर चौक के समीप एनएच 28 पर बस व ट्रक की टक्कर में दो की मौत, 30 जख्मी। मुजफ्फरपुर से प्रवासियों को लेकर कटिहार जा रही थी बस। महाराष्ट्र से आये  प्रवासियों को लेकर बस जा रही थी कटिहार। बरौनी की ओर से आ रहे ट्रक ने बस को धक्का मारा। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर हुआ फरार।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: इटावा जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने कसा केंद्र सरकार पर तंज
Next: Covid-19: प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं डीएम ने की समीक्षा बैठक

Advertisement:-

 

"Admission Open for session "2024-25"

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

LATEST VEDIO

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

ABOUT US

WhatsApp Image 2026-03-04 at 8.21.06 PM

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

Recent Posts

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d