Agra News: 5th ताज कप क्वाड स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप कबड्डी में केसीसी इंटर कॉलेज बना विजेता

Agra News: KCC Inter College became the winner in the 5th Taj Cup Quad Sports Championship Kabaddi
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

आगरा : जी आई ग्लोबल स्कूल आगरा में कबड्डी के 5th ताज कप क्वाड स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप का रविवार को समापन हो गया जिसमें केसीसी कॉलेज धिमिश्री विजेता बना। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। फाइनल बी के कॉन्वेंट स्कूल आगरा तथा केसीसी इंटर कॉलेज धिमिश्री के बीच खेला गया।Agra News: KCC Inter College became the winner in the 5th Taj Cup Quad Sports Championship Kabaddi

केसीसी इंटर कॉलेज की ओर से बाह के अंडर 19 वर्ग के विभिन्न छात्रों कृष्णा दीक्षित, नमन भदौरिया, अमित यादव, परमीत यादव,अभिषेक, सोनू, सागर, हर्ष,विशाल ने प्रतिभाग किया और अपने दमदार खेल से कॉलेज को 5th ताज कप क्वाड स्पोर्ट् चेम्पियनशिप कबड्डी का चेम्पियन बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Agra News: KCC Inter College became the winner in the 5th Taj Cup Quad Sports Championship Kabaddi

बाह क्षेत्र के खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

You may have missed